न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत-पाकिस्तान तनाव से 900 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी 24000 के नीचे

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर शेयर बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। 9 मई को भारतीय बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली, जिसमें सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में नुकसान हुआ। इसके अलावा, पाकिस्तान के शेयर बाजार में भी तनाव का असर पड़ा, जहां भारी बिकवाली के कारण कारोबार में रुकावट आई। जानें कैसे दोनों देशों के बाजारों पर इस तनाव का प्रभाव पड़ रहा है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 09 May 2025 10:06:40

भारत-पाकिस्तान तनाव से 900 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी 24000 के नीचे

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमाई तनाव का सीधा असर शेयर बाजार पर पड़ रहा है। युद्ध के खतरे के बीच शुक्रवार, 9 मई को बाजार खुलते ही बड़ी गिरावट देखी गई। सुबह 10:07 बजे तक, सेंसेक्स 940 अंक गिरकर 79399.06 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 भी 312 अंक गिरकर23958 के स्तर पर आ गया। इससे पहले गुरुवार को भी शेयर बाजार में गिरावट देखी गई थी।

रुपया भी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे कमजोर होकर 85.81 रुपये प्रति डॉलर पर खुला, जबकि एक दिन पहले रुपये 85.71 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। बाजार में बनी अनिश्चितता के बीच अधिकांश शेयरों में गिरावट जारी रही। हालांकि, चौथी तिमाही के परिणामों की वजह से निफ्टी 50 में टाइटन, एलएंडटी, BEL, टाटा मोटर्स और डॉक्टर रेड्डी के स्टॉक्स में शुरुआती बढ़त देखने को मिली। वहीं, मेटल, रियल्टी, एनबीएफसी और एफएमसीजी सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट रही।

गुरुवार को 5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में आई बड़ी गिरावट के कारण निवेशकों को 5 लाख करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ। बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स बिकवाली के दबाव में 411.97 अंक यानी 0.51 प्रतिशत गिरकर 80,334.81 अंक पर बंद हुआ। व्यापक बाजार में बीएसई मिडकैप सूचकांक में 1.90 प्रतिशत और स्मॉलकैप सूचकांक में 1.05 प्रतिशत की गिरावट आई।

इस गिरावट के कारण बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 5,00,037.74 करोड़ रुपये घटकर 4,18,50,596.04 करोड़ रुपये (लगभग 4.93 लाख करोड़ डॉलर) रह गया। बीएसई पर कुल 2,548 शेयर नुकसान में बंद हुए, जबकि 1,349 कंपनियों में तेजी रही और 135 कंपनियों में कोई बदलाव नहीं आया।

दोनों देशों के बाजार पर असर

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का पाकिस्तान के शेयर बाजार पर भी गहरा असर पड़ा है। एक दिन पहले कराची स्टॉक एक्सचेंज में करीब 7 प्रतिशत की भारी गिरावट देखी गई थी और निवेशकों के भारी दबाव के कारण पाकिस्तान के शेयर बाजार में कारोबार कुछ समय के लिए रोकना पड़ा।

हालांकि, बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में शेयर बाजार पर पाकिस्तान जैसे प्रभाव की स्थिति नहीं बनेगी, जहां का स्टॉक मार्केट पूरी तरह से क्रैश हो चुका है। भारतीय बाजार मजबूत स्थिति में है और यह प्रभाव अस्थायी और सीमित रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं