न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रयागराज महाकुंभ में दूसरी बार लगी भीषण आग, कई टेंट जलकर खाक, कोई जनहानि नहीं

प्रयागराज महाकुंभ में गुरुवार (30 जनवरी) को एक बार फिर से आग लगने की घटना सामने आई है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Thu, 30 Jan 2025 5:30:19

प्रयागराज महाकुंभ में दूसरी बार लगी भीषण आग, कई टेंट जलकर खाक, कोई जनहानि नहीं

प्रयागराज महाकुंभ में गुरुवार (30 जनवरी) को एक बार फिर से आग लगने की घटना सामने आई है। यह भीषण आग महाकुंभ के सेक्टर 22 में स्थित झूसी इलाके के छतनांग घाट के पास नागेश्वर पंडाल में लगी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से भी दिखाई दे रही थीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से कई टेंट जलकर खाक हो गए।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।

महाकुंभ के नागेश्वर पंडाल में लगी आग, राहत की बात – कोई जनहानि नहीं

प्रयागराज महाकुंभ क्षेत्र में स्थित नागेश्वर पंडाल में गुरुवार को आग लगने की घटना सामने आई। यह आग दोपहर करीब पौने दो बजे लगी, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई। आग से कई टेंट जलकर खाक हो गए, लेकिन पंडाल में मौजूद सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, "हमें सूचना मिली थी कि टेंट में आग लग गई है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि 15 टेंट प्रभावित हुए हैं। हमने तुरंत कार्रवाई की और आग पर काबू पा लिया।" उन्होंने यह भी बताया कि "मौके पर पहुंचने में कुछ दिक्कतें आईं क्योंकि रास्ते अवरुद्ध थे, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है और कोई हताहत नहीं हुआ है।"

प्रयागराज महाकुंभ के नागेश्वर पंडाल में आग लगने की घटना के बाद मेला पुलिस अधिकारी सीओ प्रमोद शर्मा ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में अनधिकृत रूप से टेंट लगाए गए थे, जिनकी जांच अब की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज

पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम

फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला

तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती

KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत

फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल

'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!

Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल