न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में बढ़ती गर्मी का असर, माउंट आबू के बाद रणथम्भौर के टाइगर रिजर्व में लगी आग

राजस्थान में गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच रणथंभौर टाइगर रिजर्व के जंगलों में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। सवाई माधोपुर स्थित फलोदी रेंज में आग ने जंगल के बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया, जबकि वन विभाग और फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 06 Apr 2025 9:23:48

राजस्थान में बढ़ती गर्मी का असर, माउंट आबू के बाद रणथम्भौर के टाइगर रिजर्व में लगी आग

सवाई माधोपुर। राजस्थान में गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। बाड़मेर में तापमान ने 26 साल का रिकॉर्ड तोड़ते 45 डिग्री को पार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। बढ़ती गर्मी के साथ राजस्थान के जंगलों में आग लगने की घटनाएँ भी बढ़ने लगी हैं। माउंट आबू के जंगलों के बाद अब रणथंभोर टाइगर रिजर्व में आग लगने के समाचार हैं।

गर्मी शुरू होते ही राजस्थान के कई बड़े इलाकों से आग लगने की खबर सामने आने लगी है, पहले माउंट आबू के जंगलों से ऐसा मामला सामने आया और अब रणथंभौर टाईगर रिजर्व से मामला सामने आया है। सवाई माधोपुर स्थित प्रदेश के सबसे बड़े रणथंभौर टाईगर रिजर्व के जंगलों में रविवार दोपहर को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग जंगल के बड़े इलाके में फैल गई।

जंगल के पास रहने वाले लोगों ने आग लगने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन काबू नहीं पाया जा सका। जिसके बाद नगर परिषद की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची।

जंगल में तेजी से फैलने लगी आग

जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर रणथंभौर टाइगर रिजर्व की फलोदी रेंज के नाका नीम चौकी स्थित चिड़ी खो वन क्षेत्र में आग लग गई थी। फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं लग सका। आग ने धीरे-धीरे भीषण रूप धारण कर लिया, आग की तेज लपटें जंगल को अपने चपेट में लेने लगी।

आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत

सूचना मिलने के बाद चौकी और रणथम्भौर की उड़नदस्ता टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसके बाद वन विभाग ने इसकी सूचना नगर परिषद की फायर फायर ब्रिगेड टीम को दी। सूचना मिलने के पर नगर परिषद की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंचने पर करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान गनीमत रही कि किसी भी वन्य जीव को कोई हानि नहीं पहुंची।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी