न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डीग: साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिये करते ठगी, 11 गिरफ्तार

राजस्थान के डीग में पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग के जरिये करोड़ों की ठगी करने वाले एक संगठित साइबर गिरोह का भंडाफोड़ किया। कैथवाड़ा और पहाड़ी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार, फर्जी सिम, मोबाइल, बाइक और ट्रैक्टर बरामद।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 06 Apr 2025 9:21:16

डीग: साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिये करते ठगी, 11 गिरफ्तार

डीग। राजस्थान के डीग जिले से पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया जो ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिये लोगों को अपने जाल में फंसा कर ठगी करता था। पूरा गिरोह संगठित स्तर पर काम करता है। अब तक यह गिरोह लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है।

कैथवाड़ा और पहाड़ी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक मास्टरमाइंड भी शामिल है, जो अन्य ठगों को फर्जी सिम कार्ड मुहैया कराता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, पैन कार्ड, बाइक और ट्रैक्टर समेत कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है।

एसपी राजेश कुमार के अनुसार, 5 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि नांगल ज़ोन के एक बंद पड़े क्रेशर प्लांट के पास कुछ युवक संदिग्ध अवस्था में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर 10 युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी पहचान तौफिक खान, अजरूदीन, सरफराज, हासिद, आबिद, कयूम, सतीश कुमार, शैकुल, आसिफ और एक बाल अपचारी के रूप में हुई।

इस तरह से करते थे ठगी

आरोपी फर्जी सिम कार्ड का उपयोग कर लोगों को कॉल करते थे और ऑनलाइन गेम में रजिस्ट्रेशन, विनिंग टीम देने व इनाम राशि डलवाने का लालच देकर ठगी करते थे। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने ये मोबाइल, बाइक और ट्रैक्टर ठगी के पैसों से खरीदे हैं। पुलिस ने 10 मोबाइल फोन (सिम कार्ड सहित), 3 पैन कार्ड, 3 बाइक और 2 ट्रैक्टर बरामद किए हैं। आरोपियों ने बताया कि उनके साथ आमिर, शकील, अनस, मोहम्मद जैद, मौमिन और नफीस भी गिरोह में शामिल हैं। ये लोग ठगी की राशि को कमीशन पर निकालकर अन्य सदस्यों को देते थे। इस प्रकार गिरोह संगठित रूप में साइबर अपराध को अंजाम देता था।

फर्जी सिम सप्लायर भी गिरफ्तार

थाना पहाड़ी पुलिस ने गिरोह के एक अन्य सदस्य अजरूदीन को भी गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक मोबाइल और फर्जी सिम कार्ड बरामद हुआ है। अजरूदीन साइबर ठगों को फर्जी सिम सप्लाई करता था और खुद भी ठगी में शामिल था। उसके मोबाइल से सोमनाथ में होटल बुकिंग के नाम पर हुई एक ठगी का डेटा भी मिला है। पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अज्ञात नंबरों से आने वाले कॉल्स या संदिग्ध ऑनलाइन ऑफरों से सावधान रहें। यदि किसी को साइबर अपराध से जुड़ी जानकारी मिलती है तो तुरंत नजदीकी थाना या साइबर सेल को सूचना दें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी