न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चूरू: शादी के घर में पसरा मातम, कार पलटने से 3 मरे, 2 गम्भीर रूप से घायल

चूरू जिले के खेजड़ा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। शादी का सामान लेने जा रहे थे जब कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 06 Apr 2025 9:21:11

चूरू: शादी के घर में पसरा मातम, कार पलटने से 3 मरे, 2 गम्भीर रूप से घायल

चूरू। सरदारशहर उपखंड के खेजड़ा गांव के पास रविवार को भीषण सड़क हादस हुआ, जहां एक कार पलटने से कार में सवार 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए।

भानीपुरा थानाधिकारी राय सिंह ने बताया कि खेजड़ा दिखनादा निवासी 23 वर्षीय मनोज पुत्र गौरीशंकर जाट, 22 वर्षीय पवन पुत्र कृष्ण स्वामी, रावतसर के बांगासर निवासी 22 वर्षीय मनोज पुत्र रामकुमार जाट और 30 वर्षीय संदीप पुत्र राजपाल जाट खेजड़ा गांव में अपने परिवार में होने वाली शादी का सामान लेने के लिए कार में सवार होकर सरदारशहर आ रहे थे। इसी दौरान खेजड़ा गांव से थोड़ी दूरी पर घुमावदार मोड़ आने पर कार पलट गई।

जिसके बाद यहां से गुजर रहे लोगों ने हादसे की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने सभी को राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने खेजड़ा दिखनादा निवासी मनोज पुत्र गौरीशंकर जाट और रावतसर के बांगासर निवासी संदीप पुत्र राजपाल जाट को मृत घोषित कर दिया। वहीं, इलाज के दौरान एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

सूचना पर मौके पर पहुंचे भानीपुरा थानाधिकारी रायसिंह सुथार ने मामले की जानकारी ली है। मृतकों के शवों को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही राजकीय अस्पताल में बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने बताया कि खेजड़ा दिखनादा निवासी मनोज पुत्र गौरीशंकर जाट के घर मे चचेरी बहन की रविवार शाम को शादी है और इस शादी का सामान लेने के लिए यह सभी लोग सरदारशहर आ रहे थे।

हादसे की सूचना जैसे ही परिजनों को लगी, शादी के घर में मातम पसर गया है। वहीं, भानीपुरा पुलिस रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका