न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रामनवमी पर उल्लासमय हुई अयोध्या, बाबरी पैरोकार इकबाल अंसारी ने रामभक्तों पर बरसाए फूल

रामनवमी के शुभ अवसर पर अयोध्या में उल्लास का माहौल है। श्रद्धालु दूर-दूर से रामलला के दर्शन करने पहुंचे हैं। सूर्य की किरणों से हुआ रामलला का सूर्य तिलक अद्भुत दृश्य बना। इस पावन क्षण पर बाबरी मामले से जुड़े इकबाल अंसारी ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर गंगा-जमुनी तहजीब का परिचय दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 06 Apr 2025 5:03:07

रामनवमी पर उल्लासमय हुई अयोध्या, बाबरी पैरोकार इकबाल अंसारी ने रामभक्तों पर बरसाए फूल

अयोध्या। रामनवमी के मौके पर अयोध्या में लोग हर्षित और उल्लासित हैं। दूरदराज से श्रद्धालु राम मंदिर में पहुंचकर रामलला का दर्शन कर आनंदित हो रहे हैं। चहुंओर हर्षोल्लास का वातावरण है। रामजन्म के बाद कोई बधाई गीत गा रहा है, तो कहीं सोहर गाई जा रही है।

रामनगरी अयोध्या में राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। रामलला का सूर्य तिलक हुआ। भगवान सूर्य की किरणें रामलला के मस्तक पर चार मिनट तक अभिषेक करती रहीं। पुराने जाने-पहचाने रास्ते से विचरण करती भगवान भास्कर की तेजोमय रश्मियां घड़ी की सभी सुइयों के इकट्ठे होते ही जैसे ही बालक श्रीराम लला के ललाट पर प्रतिष्ठित हुईं, प्रभु के समक्ष उपस्थित श्रद्धालुगण प्रसन्नता से झूम उठे।

इसी बीच बाबरी के पैरोकार रहे इकबाल अंसारी ने आज रामभक्तों पर पुष्प वर्षा की है। इस दौरान इकबाल अंसारी ने कहा कि यह अयोध्या रामलला की जन्मभूमि है। यहां श्रद्धालु दर्शन के लिए आए हुए हैं। यहां पर गंगा-जमुनी तहजीब है। हमने श्रद्धालुओं पर पुष्प की वर्षा की है। मैं रामनवमी की सबको बधाई देता हूं। अयोध्या आने वाले सभी हमारे मेहमान हैं। यहां पर सरयू नदी है। भगवान राम और बजरंगबली का मंदिर है। यहां पर जो श्रद्धालु निकल रहे हैं, वह हर्षित हैं, इसी कारण हम भी पुष्पों की वर्षा कर रहे हैं।

इस मौके पर इकबाल अंसारी के साथ रामलला के दर्शन कर रहे श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा के साथ जयकारे भी लगाए गए।

गगनभेदी जयकारों ने अयोध्या समेत पूरे विश्व को गुंजायमान कर दिया। जो अयोध्या नहीं पहुंच सके, उन सबने अपने स्थान पर ही श्री रामलला के महामस्तकाभिषेक का सीधा प्रसारण देखा। श्रीराम लला के ललाट तक सूर्य देवता का आशीर्वाद पहुंचाने की व्यवस्था के लिए कल ही अंतिम ट्रायल कर लिया गया था। एक बार यह काम किया जा चुका था, इसलिए अबकी बार इसमें अधिक जटिलताएं नहीं आईं। हालांकि, ऊपरी तलों पर निरंतर निर्माण कार्य के चलते समस्याएं तो थीं ही। धनिया से बने प्रसाद के साथ ही इस बार फलाहारी लड्डुओं का भी प्रसाद है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल