न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘स्वाभिमान’ के 30 साल पूरे होने पर रोहित ने किया यह एलान, मनोज कुमार की प्रेयर मीट में पहुंचे आमिर सहित ये सितारे

अभिनेता रोहित रॉय (56) ने छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर काम किया है। वे इन दिनों एक्टिंग की दुनिया में कम ही एक्टिव दिखते हैं। रोहित ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 06 Apr 2025 8:39:32

2 News : ‘स्वाभिमान’ के 30 साल पूरे होने पर रोहित ने किया यह एलान, मनोज कुमार की प्रेयर मीट में पहुंचे आमिर सहित ये सितारे

अभिनेता रोहित रॉय (56) ने छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर काम किया है। वे इन दिनों एक्टिंग की दुनिया में कम ही एक्टिव दिखते हैं। रोहित ने पहली बार दूरदर्शन के ब्लॉकबस्टर सीरियल 'स्वाभिमान' में ‘ऋषभ मल्होत्रा’ के रूप में कैमरे का सामना किया था। लोगों को उनकी स्टाइल खूब पसंद आई थी। उनकी यंग और डायनेमिक पर्सनलिटी पर हर कोई फिदा हो गया था। महेश भट्ट के डायरेक्शन में बने इस धारावाहिक के रिलीज के 30 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर रोहित ने एक बड़ा ऐलान किया।

रोहित ने बताया कि इस नाटक का सीक्वल 'स्वाभिमान 2' जल्द ही आने वाला है। धारावाहिक से कुछ झलकियां साझा करते हुए रोहित ने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, “आज फिर मेरा जन्मदिन है। बेशक मेरा प्रोफेशनल जन्मदिन। आज से 30 साल पहले 6 अप्रैल 1995 को ‘स्वाभिमान’ दूरदर्शन पर रिलीज हुआ और पूरे देश में तहलका मचा दिया। यहां से ऋषभ मल्होत्रा का जन्म हुआ। इसके 3 दशक बाद भी प्यार बरस रहा है। मैं अपने प्रशंसकों को उनके निरंतर प्यार और स्नेह के लिए कभी भी पर्याप्त धन्यवाद नहीं दे सकता। किसी से प्यार करने के लिए 30 साल एक लंबा समय है और इसके लिए मैं उनका हमेशा आभारी रहूंगा।

मैं इस जीवनकाल में आपका कर्ज कभी नहीं चुका पाऊंगा। मैं आज जो कुछ भी हूं आपकी और आपके प्यार की वजह से हूं।” रोहित ने कहा कि ‘स्वाभिमान 2’ जल्द ही आ रहा है। हालांकि सीक्वल की डिटेल अभी उपलब्ध नहीं है। ‘स्वाभिमान’ में रोहित के साथ किट्टू गिडवाणी, मनोज बाजपेयी, आशुतोष राणा, अभिमन्यु सिंह, अंजू महेंद्रू, दीपक पाराशर, निशि मल्होत्रा, कुनिका, चन्ना रूपारेल, विनोद पांडे, प्रभा सिन्हा और शीतल ठक्कर की भी अहम भूमिका थी। रोहित पिछली बार साल 2023 में ‘खतरों के खिलाड़ी’ शो में नजर आए थे।

दो दिन पहले हो गया था दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का निधन

बॉलीवुड की फिल्मों में भारत की खास छवि पेश करने वाले मनोज कुमार ने दो दिन पहले इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वे 87 साल के थे। उनके निधन से मनोरंजन जगत को बड़ी क्षति पहुंची है। फैंस और सेलेब्स उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। शनिवार को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया था, जहां कई दिग्गज स्टार्स शामिल हुए थे। अमिताभ बच्चन से लेकर सलीम खान तक को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट में देखा गया।

अब आज रविवार (6 अप्रैल) को मनोज कुमार की प्रेयर मीट थी, जिसमें कई स्टार्स शामिल हुए। इसी दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मनोज की पत्नी शशि गोस्वामी नजर आ रही हैं। वह बेहद उदास दिखीं। बीते दिन उन्हें फूट-फूटकर रोते हुए देखा गया था। प्रेयर मीट में आमिर खान, प्रेम चोपड़ा, विंदू दारा सिंह, ईशा देओल, नील नितिन मुकेश, मुकेश ऋषि, अरुणा ईरानी, शेखर सुमन, रमेश सिप्पी, डेविड धवन, अनु मलिक, फरहान अख्तर, जॉनी लीवर, उदित नारायण, सोनू निगम जैसे दिग्गज पहुंचे।

इस बीच अमिताभ बच्चन ने मनोज कुमार के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की जिसमें दोनों गले मिल रहे हैं। उन्होंने लिखा, “शोक में प्रार्थना और यादें…” धर्मेंद्र ने भी इंस्टाग्राम पर पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “मनोज, मेरे यार तेरे साथ बीता हर पल बहुत याद आएगा।” 'रोटी कपड़ा और मकान’ में मनोज के साथ अभिनय करने वाली अभिनेत्री जीनत अमान ने फिल्म से एक तस्वीर शेयर करते हुए श्रद्धांजलि दी और लिखा, “मनोज कुमार के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान