न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: बाड़मेर में गर्मी ने तोड़ा 26 साल पुराना रिकॉर्ड, 45.6 डिग्री पर पहुँचा तापमान

राजस्थान में अप्रैल की शुरुआत में ही भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। बाड़मेर में तापमान 45.6°C पहुंचा, जो 26 वर्षों में अप्रैल के पहले सप्ताह का सबसे अधिक रिकॉर्ड है। मौसम विभाग ने लू से सावधानी बरतने की चेतावनी दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 06 Apr 2025 9:23:45

राजस्थान: बाड़मेर में गर्मी ने तोड़ा 26 साल पुराना रिकॉर्ड, 45.6 डिग्री पर पहुँचा तापमान

जयपुर। राजस्थान में गर्मी अप्रैल के पहले सप्ताह में अपने तीखे तेवर दिखाने लगी है। प्रदेश के तापमान में प्रतिदिन वृद्धि दर्ज की जा रही है। बाड़मेर जिले में अप्रैल की तपिश ने इस बार अभी से नये रिकॉर्ड बना दिए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, रविवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि अप्रैल के पहले सप्ताह में अब तक का सर्वाधिक तापमान है। यह सामान्य औसत से 6.8 डिग्री अधिक है।

इससे पहले अप्रैल के पहले सप्ताह में सर्वाधिक तापमान 45.2 डिग्री 3 अप्रैल 1998 को दर्ज किया गया था। यानि लगभग 26 वर्षों के बाद तापमान ने नया रिकॉर्ड बनाया है।

विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में राज्य के पश्चिमी हिस्सों में गर्म हवाएं और तेज धूप हीटवेव जैसी स्थिति पैदा कर सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और लू से सावधानी बरतने की सलाह दी है।

दक्षिणी राजस्थान में भी हीटवेव का अलर्ट

वहीं, राजधानी और आस-पास के इलाकों में भी गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। हवा में नमी का स्तर 33% तक पहुंचा है, जिससे उमस बढ़ रही है। इसके अलावा राज्य के दक्षिणी भागों में भी कहीं-कहीं आज से ही हीटवेव की संभावना है।

आगामी 2-3 दिनों में हीटवेव के क्षेत्र तथा तीव्रता दोनों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। 6-8 अप्रैल के दौरान राज्य में कहीं-कहीं तीव्र हीटवेव की भी संभावना है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी