न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा में स्टूडेंट्स को राहत, अब कम खर्च में NEET, JEE की तैयारी; हॉस्टल और कोचिंग के लिए नई गाइडलाइन जारी

राजस्थान के कोटा में मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब कोचिंग स्टूडेंट्स से हॉस्टल में सिक्योरिटी और कॉशन मनी नहीं ली जाएगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 23 Feb 2025 1:31:11

कोटा में स्टूडेंट्स को राहत, अब कम खर्च में NEET, JEE की तैयारी; हॉस्टल और कोचिंग के लिए नई गाइडलाइन जारी

राजस्थान के कोटा में मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब कोचिंग स्टूडेंट्स से हॉस्टल में सिक्योरिटी और कॉशन मनी नहीं ली जाएगी। यह फैसला कोटा के कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी की पहल पर लिया गया, जिसे हॉस्टल एसोसिएशन ने भी अपनी सहमति दी है।

अब कम खर्च में मिलेगी सुविधा

पहले हॉस्टल ज्वाइन करने पर छात्रों से सिक्योरिटी और कॉशन मनी के रूप में एक निश्चित राशि ली जाती थी, जिसे साल के अंत में वापस किया जाता था। लेकिन अब इस शुल्क को पूरी तरह से हटा दिया गया है, जिससे छात्रों और उनके परिवारों को आर्थिक रूप से राहत मिलेगी।

कोटा केयर्स अभियान के तहत बेहतर माहौल

जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी ने बताया कि कोटा केयर्स अभियान के तहत छात्रों को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित माहौल देने के प्रयास किए जा रहे हैं। कोटा में लगातार बढ़ती छात्र संख्या को देखते हुए शहर में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया गया है, जिससे छात्रों को सुरक्षित और आरामदायक आवास व्यवस्था मिल सके। इस फैसले के अलावा, कोटा में हॉस्टल और कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइंस भी जारी की गई हैं, ताकि छात्रों को किसी भी तरह की परेशानी न हो और वे अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

कोटा में 4,000 से ज्यादा हॉस्टल, सिक्योरिटी और कॉशन मनी को लेकर होती थीं शिकायतें

कोटा में मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए करीब 4,000 हॉस्टल्स हैं, जो शहर के विभिन्न इलाकों में फैले हुए हैं। अनुमान के मुताबिक, इन हॉस्टल्स में 1.50 लाख से अधिक छात्रों के रहने की क्षमता है। जिला प्रशासन को हॉस्टल्स में रहने वाले छात्रों से सिक्योरिटी और कॉशन मनी को लेकर सबसे अधिक शिकायतें मिलती थीं। कई मामलों में सेशन खत्म होने के बावजूद छात्रों को उनकी जमा राशि वापस नहीं की जाती थी। इसके अलावा, कुछ हॉस्टल्स द्वारा अनावश्यक रूप से कॉशन मनी वसूलने की भी शिकायतें आती थीं। मार्च से मई के बीच बैच ओवरलैप होने की स्थिति में छात्रों के साथ दुर्व्यवहार की भी कई शिकायतें दर्ज की गई थीं। इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कोटा में हॉस्टल्स को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिससे छात्रों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

कोटा में हॉस्टल और कोचिंग के लिए नई गाइडलाइंस

- रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जाएगी, ताकि स्टूडेंट्स और उनके माता-पिता को आसानी से सहायता मिल सके।
- कामयाब कोटा में रजिस्ट्रेशन करने के बाद, आवश्यकतानुसार एंटी हैंगिंग डिवाइस हॉस्टल एसोसिएशन और कोचिंग संस्थानों द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।
- हॉस्टल पीजी संचालकों को साथ जोड़ा जाएगा और उन्हें गेटकीपर ट्रेनिंग के लिए प्रेरित किया जाएगा।
- हॉस्टल संचालक कोचिंग स्टूडेंट्स से सिक्योरिटी और कॉशन मनी नहीं लेंगे।
- वन टाइम पास के आधार पर, स्टूडेंट्स को शहर के रिवर फ्रंट और ऑक्सीजोन में विजिट करने की अनुमति होगी।
- मेंटिनेंस चार्ज 2,000 रुपए प्रति वर्ष निर्धारित किया जाएगा, जो वापस नहीं किया जाएगा।
- सभी विद्यार्थियों से हॉस्टल एसोसिएशन का फॉर्म भरवाना अनिवार्य होगा।
- हॉस्टल्स में सीसीटीवी और बायोमेट्रिक्स सुचारू रूप से काम करना अनिवार्य होगा।
- हॉस्टल्स को एंटी हैंगिंग डिवाइस सर्टिफिकेट और फायर एनओसी लेना अनिवार्य होगा।
- स्टूडेंट को रूम खाली करने से एक महीना पहले नोटिस देना होगा।
- नाइट अटेंडेंस मैनुअल होगी, और बच्चों के कमरों में जाकर चेक की जाएगी।
- सिक्योरिटी गार्ड को निर्धारित यूनिफॉर्म में काम करना होगा। हॉस्टल संचालकों को पेमेंट की रसीद देना अनिवार्य होगा।
- मिड टर्म और वैकेशन्स में फूड की व्यवस्था की जाएगी।
- गर्ल्स हॉस्टल में पुरुषों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा और वार्डन महिला ही होगी।
- मेडिकल इमरजेंसी के दौरान हॉस्टल्स में सुविधा देना अनिवार्य होगा। सभी हॉस्टल्स में स्टूडेंट्स के लिए रिक्रिएशनल एरिया विकसित किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी