न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में बारिश से फिर लौटी ठंडक, अगले 48 घंटों में तापमान 2-4 डिग्री तक गिरने की संभावना

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक 19.0 मिमी बारिश झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी में दर्ज की गई। वहीं, अधिकतम तापमान की बात करें तो जालौर में 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस अलवर में रिकॉर्ड हुआ।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Fri, 21 Feb 2025 11:33:47

राजस्थान में बारिश से फिर लौटी ठंडक, अगले 48 घंटों में तापमान 2-4 डिग्री तक गिरने की संभावना

राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है, जिससे मौसमी बीमारियों के मामले बढ़ने लगे हैं। नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सर्दी की विदाई और गर्मी के दस्तक देने के बावजूद, 19 फरवरी बुधवार को मौसम अचानक मानसूनी हो गया। दोपहर में बादल छाए और कई जिलों में बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 48 घंटे में तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट की संभावना है।

उदयपुरवाटी में झमाझम बारिश

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक 19.0 मिमी बारिश झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी में दर्ज की गई। वहीं, अधिकतम तापमान की बात करें तो जालौर में 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस अलवर में रिकॉर्ड हुआ।

प्रमुख जिलों में न्यूनतम तापमान और वर्षा के आंकड़े

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में गुरुवार को दर्ज किए गए न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहे:

अजमेर – 14.6°C
जयपुर – 16°C
सीकर – 14.5°C
कोटा – 16.6°C
चित्तौड़गढ़ – 15.8°C
बाड़मेर – 19.4°C
जैसलमेर – 13.6°C
जोधपुर – 17°C
बीकानेर – 14.3°C
चूरू – 13.8°C
श्रीगंगानगर – 12.7°C
माउंट आबू – 12.8°C

बारिश के आंकड़ों की बात करें तो:

सीकर (फतेहपुर) – 16 मिमी
श्रीगंगानगर – 15.1 मिमी
खेतड़ी – 13 मिमी
इसके अलावा, नोखा, संगरिया, सांभर और शाहपुरा में भी बारिश दर्ज की गई।

शुक्रवार को उत्तरी राजस्थान में बारिश की संभावना

मौसम केंद्र जयपुर (IMD Jaipur) के अनुसार, अगले 48 घंटों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। शुक्रवार को उत्तरी राजस्थान के बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। ठंड के स्तर में भी हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

गर्मी बढ़ने के संकेत

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5-6 दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, 22 फरवरी से मौसम में बदलाव की संभावना है, जिससे तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। 25-26 फरवरी तक कई शहरों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी, विशेष रूप से बाड़मेर और जालौर में पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी