न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सड़क हादसों में टॉप 6 में राजस्थान, हर साल हो रही 11000 लोगों की मौत

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में प्रतिदिन औसतन 1264 सड़क हादसे होते हैं, जिनमें हर रोज 462 लोग अपनी जान गंवा देते हैं। इन घटनाओं में अधिकांश मृतक 25 से 35 वर्ष के आयु वर्ग के होते हैं।

Posts by : Varsha Singh | Updated on: Fri, 07 Feb 2025 3:15:14

 सड़क हादसों में टॉप 6 में राजस्थान, हर साल हो रही 11000 लोगों की मौत

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने गुरुवार को लोकसभा में एक सवाल के जवाब में चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए हैं, जो वर्ष 2018 से 2022 तक देशभर में हुए सड़क हादसों और उसमें हुई मौतों के बारे में हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान देश के उन टॉप 6 राज्यों में शामिल है जहां सड़क दुर्घटनाएं सबसे अधिक हुई हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में प्रतिदिन औसतन 1264 सड़क हादसे होते हैं, जिनमें हर रोज 462 लोग अपनी जान गंवा देते हैं। इन घटनाओं में अधिकांश मृतक 25 से 35 वर्ष के आयु वर्ग के होते हैं।

तमिलनाडु में सबसे ज्यादा सड़क हादसे

तमिलनाडु में सबसे ज्यादा सड़क हादसे होते हैं। इसके बाद मध्य प्रदेश, केरल, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और फिर राजस्थान का स्थान आता है। जबकि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों के मामले में उत्तर प्रदेश के बाद तमिलनाडु, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और फिर राजस्थान का नंबर है।

'कोविड और दंगों में भी इतने लोग नहीं मरते'

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पहले कहा था, "देश में सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है और हर साल 1.7 लाख से अधिक लोग इन दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवा देते हैं। ये संख्या इतनी ज्यादा है कि इसमें न तो लड़ाई में इतने लोग मारे जाते हैं, न कोविड में और न ही दंगों में।"

सरकार ने 13795 ब्लैक स्पॉट्स को ठीक किया

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को लोकसभा में लिखित जवाब देते हुए बताया कि नेशनल हाईवे पर कुल 13795 ब्लैक स्पॉट्स की पहचान की गई है, जिनमें से 9525 पर शॉर्ट टर्म सुधार किए जा चुके हैं, जबकि 4777 पर परमानेंट सुधार कार्य पूरे किए गए हैं।

शॉर्ट टर्म सुधारों में रोड साइन, साइनेज, क्रैश बैरियर्स, रोड स्टड, डेलीनेटर, अनधिकृत मिडिल कट को बंद करना और यातायात शांत करने के उपाय शामिल हैं। वहीं, परमानेंट सुधारों में सड़क ज्यामिति में बदलाव, जंक्शन सुधार, कैरिजवे चौड़ा करना और अंडरपास/ओवरपास का निर्माण शामिल हैं।

घायलों का इलाज होगा मुफ्त

नितिन गडकरी ने यह भी बताया कि मंत्रालय के तमाम प्रयासों के बावजूद सड़क हादसों में कमी नहीं आई, बल्कि इसके बढ़ने की समस्या सामने आई है। उनका मानना है कि समाज का सहयोग और मानवीय व्यवहार में बदलाव आवश्यक है, साथ ही कानून का डर होना चाहिए ताकि सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।

गडकरी ने ऐलान किया कि सड़क हादसों में घायल किसी भी नागरिक का इलाज अब केंद्र सरकार द्वारा मुफ्त में किया जाएगा। इसके लिए एक कैशलेस योजना शुरू की गई है, जो पहले उत्तर प्रदेश में लागू होगी, और बाद में इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी