न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'आतंक फैलाने वाले हम पर दोष मढ़ रहे हैं', भारत ने सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान को दिया करारा जवाब

ग्लेशियर संरक्षण पर आयोजित उच्च स्तरीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान जब पाकिस्तान ने इस संधि का मुद्दा छेड़ा, तो भारत के पर्यावरण मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने मंच से ही पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए कहा कि जो देश खुद आतंकवाद को बढ़ावा देता है, वह अब इस समझौते के खत्म होने का दोष भारत पर न मढ़े।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 01 June 2025 12:55:55

'आतंक फैलाने वाले हम पर दोष मढ़ रहे हैं', भारत ने सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान को दिया करारा जवाब

दुशांबे (ताजिकिस्तान)। सिंधु जल संधि के मुद्दे पर पाकिस्तान को एक बार फिर भारत की तरफ से कड़ा जवाब मिला है। ग्लेशियर संरक्षण पर आयोजित उच्च स्तरीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान जब पाकिस्तान ने इस संधि का मुद्दा छेड़ा, तो भारत के पर्यावरण मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने मंच से ही पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए कहा कि जो देश खुद आतंकवाद को बढ़ावा देता है, वह अब इस समझौते के खत्म होने का दोष भारत पर न मढ़े।

ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में 29 मई से 1 जून तक आयोजित हुए इस सम्मेलन का उद्देश्य था ग्लेशियरों के संरक्षण और जलवायु परिवर्तन से जुड़े खतरों पर वैश्विक संवाद। लेकिन पाकिस्तान ने इस मंच पर सिंधु जल संधि का मुद्दा उठा दिया, जो न केवल असंबंधित था, बल्कि सम्मेलन के उद्देश्य से भी भटकाने वाला था।

भारत ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि पाकिस्तान इस अंतरराष्ट्रीय मंच का दुरुपयोग कर रहा है। कीर्तिवर्धन सिंह ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि भारत ने यह संधि इसलिए रद्द की क्योंकि पाकिस्तान बार-बार सीमा पार से आतंकवाद को प्रायोजित करता रहा है, जो खुद संधि की मूल भावना का उल्लंघन है।

शाहबाज शरीफ को मिला सीधा जवाब

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने सम्मेलन के दौरान कहा था कि पाकिस्तान भारत को "रेड लाइन" पार नहीं करने देगा और राजनीतिक फायदे के लिए करोड़ों लोगों की जिंदगी खतरे में नहीं डालने देगा। इसके जवाब में भारतीय पर्यावरण मंत्री ने कहा, “एक ऐसा देश जो आतंकवाद को पालता है, अब वह भारत को नैतिकता सिखाने की कोशिश कर रहा है। सिंधु जल संधि में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि इसे मित्रता, सद्भावना और ईमानदारी से लागू किया जाना चाहिए। लेकिन पाकिस्तान का व्यवहार इसके विपरीत रहा है।”

परिस्थितियां बदलीं, संधि की प्रासंगिकता खत्म

भारत ने यह भी तर्क दिया कि 1960 में की गई इस संधि के बाद से दुनिया काफी बदल चुकी है। मंत्री ने कहा, “जलवायु परिवर्तन, जनसंख्या वृद्धि, तकनीकी प्रगति और सीमा पार आतंकवाद की निरंतरता – इन सभी कारणों से अब यह संधि व्यवहारिक नहीं रह गई है। संधि को न केवल आधुनिक संदर्भ में फिर से देखने की जरूरत है, बल्कि यह भी आवश्यक है कि सभी पक्ष इसे निष्पक्षता से लागू करें।”

गौरतलब है कि भारत ने पहलवामा आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की थी और यह स्पष्ट किया था कि जब तक पाकिस्तान अपनी धरती से आतंकवाद को खत्म नहीं करता, ऐसे किसी भी सहयोग की गुंजाइश नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘हमारे खिलाफ ऐसा कैसे बोल दिया’, इजराइल का पाकिस्तान पर तीखा पलटवार, ख्वाजा आसिफ के बयान पर भड़के
‘हमारे खिलाफ ऐसा कैसे बोल दिया’, इजराइल का पाकिस्तान पर तीखा पलटवार, ख्वाजा आसिफ के बयान पर भड़के
हुमायूं कबीर को बड़ा राजनीतिक झटका, ओवैसी ने तोड़ा गठबंधन, बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी AIMIM
हुमायूं कबीर को बड़ा राजनीतिक झटका, ओवैसी ने तोड़ा गठबंधन, बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी AIMIM
दिल्ली पहुंचते ही CM नीतीश कुमार का पहला बयान, बोले- ‘20 साल बिहार में काम किया, अब यहां भी जिम्मेदारी निभाएंगे’
दिल्ली पहुंचते ही CM नीतीश कुमार का पहला बयान, बोले- ‘20 साल बिहार में काम किया, अब यहां भी जिम्मेदारी निभाएंगे’
‘धुरंधर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट, 22वें दिन अब तक का सबसे कम कलेक्शन दर्ज, क्या 1100 करोड़ क्लब में होगी एंट्री?
‘धुरंधर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट, 22वें दिन अब तक का सबसे कम कलेक्शन दर्ज, क्या 1100 करोड़ क्लब में होगी एंट्री?
दिल्ली सरकार का बड़ा आदेश, सरकारी कर्मचारियों की अब ऐसे लगानी होगी रोजाना हाजिरी
दिल्ली सरकार का बड़ा आदेश, सरकारी कर्मचारियों की अब ऐसे लगानी होगी रोजाना हाजिरी
ममता कुलकर्णी ने महिलाओं की सेहत पर जताई चिंता, कहा- यह समस्या केवल महिलाओं तक सीमित नहीं
ममता कुलकर्णी ने महिलाओं की सेहत पर जताई चिंता, कहा- यह समस्या केवल महिलाओं तक सीमित नहीं
अप्रैल में बन रहा दुर्लभ द्विद्वादश राजयोग, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे कुबेर के खजाने!
अप्रैल में बन रहा दुर्लभ द्विद्वादश राजयोग, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे कुबेर के खजाने!
तरबूज खाने का सही वक्त कौन सा है, जानें किस समय सेवन से मिलते हैं अधिकतम फायदे
तरबूज खाने का सही वक्त कौन सा है, जानें किस समय सेवन से मिलते हैं अधिकतम फायदे
RR vs RCB Head to Head: किसका थमेगा जीत का सिलसिला? राजस्थान और आरसीबी के बीच अब तक का ऐसा रहा है रिकॉर्ड
RR vs RCB Head to Head: किसका थमेगा जीत का सिलसिला? राजस्थान और आरसीबी के बीच अब तक का ऐसा रहा है रिकॉर्ड
‘पिता का सपना था क्रिकेटर बनाना’, जीत के बाद भावुक हुए मुकुल चौधरी, साझा की संघर्ष और सफलता की कहानी
‘पिता का सपना था क्रिकेटर बनाना’, जीत के बाद भावुक हुए मुकुल चौधरी, साझा की संघर्ष और सफलता की कहानी
ग्रेम स्मिथ की वैभव सूर्यवंशी पर बड़ी भविष्यवाणी, बोले- आईपीएल 2026 का बन सकता है सबसे बड़ा सितारा
ग्रेम स्मिथ की वैभव सूर्यवंशी पर बड़ी भविष्यवाणी, बोले- आईपीएल 2026 का बन सकता है सबसे बड़ा सितारा
डिफेंडिंग चैंपियन RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का कैसा रहा है प्रदर्शन? पिछली भिड़ंत में बनाए थे इतने रन
डिफेंडिंग चैंपियन RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का कैसा रहा है प्रदर्शन? पिछली भिड़ंत में बनाए थे इतने रन
IPL 2026 Points Table: KKR पर लखनऊ की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने की कगार पर पहुंची ये टीमें
IPL 2026 Points Table: KKR पर लखनऊ की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने की कगार पर पहुंची ये टीमें
KKR के हाथों से जीत छीनने वाले 21 वर्षीय मुकुल चौधरी कौन हैं? 2.60 करोड़ में LSG ने खरीदा था यह उभरता सितारा
KKR के हाथों से जीत छीनने वाले 21 वर्षीय मुकुल चौधरी कौन हैं? 2.60 करोड़ में LSG ने खरीदा था यह उभरता सितारा