न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड आतंकी लखवी जेल में रहते बना पिता..., अल्जीरिया में ओवैसी ने उठाई PAK को फिर से ग्रे लिस्ट में डालने की मांग

26/11 मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड लखवी को जेल में सुविधाएं मिलने और पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठनों को लेकर अल्जीरिया में असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की। जानें क्यों पाकिस्तान को फिर से FATF की ग्रे लिस्ट में डाले जाने की मांग उठ रही है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 01 Jun 2025 8:50:46

26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड आतंकी लखवी जेल में रहते बना पिता..., अल्जीरिया में ओवैसी ने उठाई PAK को फिर से ग्रे लिस्ट में डालने की मांग

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को आतंकवाद का गढ़ बताते हुए तीखा बयान दिया है। अल्जीरिया में आयोजित सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की बैठक में उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठन जैसे आईएसआईएस और अल-कायदा न केवल संगठन हैं, बल्कि एक जहरीली विचारधारा भी फैलाते हैं, जो इस्लाम के असली सिद्धांतों के विरुद्ध है। ओवैसी ने जोर देकर कहा कि इस्लाम किसी निर्दोष व्यक्ति की हत्या की इजाजत नहीं देता, और यह दुखद है कि आतंकवादियों ने इसे एक धार्मिक स्वीकृति का रूप देने की कोशिश की है।

आतंकवाद वैश्विक खतरा है: ओवैसी

ओवैसी ने आतंकवाद को सिर्फ दक्षिण एशिया तक सीमित नहीं माना, बल्कि इसे एक वैश्विक संकट बताया। उन्होंने 26/11 के मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी का उदाहरण दिया, जो अब भी पाकिस्तान में है और उसे वहां विशेष सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने उसे जेल में बैठाकर पिता बना दिया, जबकि दुनिया का कोई भी जिम्मेदार देश ऐसे आतंकवादी को सहन नहीं करेगा।

पाकिस्तान को दोबारा FATF की ग्रे लिस्ट में डालने की मांग

ओवैसी ने कहा कि आतंकवाद केवल विचारधारा से नहीं बल्कि वित्तीय मदद और संसाधनों से भी पनपता है। उन्होंने पाकिस्तान को फिर से FATF (फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स) की ग्रे लिस्ट में डालने की मांग करते हुए कहा कि जब 2018 में पाकिस्तान ग्रे लिस्ट में था, तब भारत में आतंकी घटनाओं में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च

एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?

बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ

किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग

Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स

आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन

मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे

अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?

अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज

मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान

कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं