न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुलजार नहीं, ये हैं 'कजरा रे' के असली राइटर? शावर में खड़े हुए आया था आईडिया, गाने की कहानी है मजेदार

गुलजार साहब ने ऐसे गीत भी लिखे हैं जो डांस फ्लोर से लेकर आइटम नंबर तक सब जगह धमाल मचाते रहे हैं। इन्हीं में से एक है साल 2005 की फिल्म बंटी और बबली का सुपरहिट गाना कजरा रे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस गाने का जो सबसे पॉपुलर शब्द कजरारे है, वह असल में गुलजार साहब के नहीं, बल्कि किसी और के दिमाग की उपज था?

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 01 Jun 2025 12:01:17

गुलजार नहीं, ये हैं 'कजरा रे' के असली राइटर? शावर में खड़े हुए आया था आईडिया, गाने की कहानी है मजेदार

बॉलीवुड में जब कभी भी आइकॉनिक लिरिक्स की बात होती है, तो गुलजार का नाम सबसे ऊपर आता है। ‘हमको मन की शक्ति देना’ से लेकर ‘मेरा कुछ सामान’ तक, गुलजार ने हर भावना के लिए एक गीत रचा है, जो सीधे दिल को छूता है। उनकी लेखनी सिर्फ रोमांस या दर्शन तक सीमित नहीं रही, बल्कि उन्होंने ऐसे गीत भी लिखे हैं जो डांस फ्लोर से लेकर आइटम नंबर तक सब जगह धमाल मचाते रहे हैं। इन्हीं में से एक है साल 2005 की फिल्म बंटी और बबली का सुपरहिट गाना ‘कजरा रे’। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस गाने का जो सबसे पॉपुलर शब्द ‘कजरारे’ है, वह असल में गुलजार साहब के नहीं, बल्कि किसी और के दिमाग की उपज था?

गुलजार ने पहले भी लिखा था 'कजरारे' से शुरू होने वाला गाना

‘कजरा रे’ की असल कहानी की शुरुआत होती है साल 2003 की एक कम चर्चित फिल्म चुपके से से, जिसमें गुलजार ने ‘कजरारे नैना वाले’ नाम का गाना लिखा था। इस फिल्म में जुल्फी सईद और मसुमेह मखीजा लीड रोल में थे और संगीत विशाल भारद्वाज का था। ये गाना गाया था दलेर मेहंदी ने। हालांकि फिल्म फ्लॉप रही और इसके गाने भी गुमनाम हो गए, लेकिन यह इस बात का सबूत है कि गुलजार इससे पहले भी ‘कजरारे’ शब्द को गीतों में इस्तेमाल कर चुके थे।

शावर में आया था 'कजरारे' का ख्याल

गुलजार ने नसरीन मुन्नी कबीर की किताब जिया जले में इस गाने की दिलचस्प कहानी साझा की थी। उन्होंने बताया कि ‘बंटी और बबली’ के लिए जब संगीतकार शंकर-एहसान-लॉय गाने पर काम कर रहे थे, तो शंकर महादेवन ने उन्हें गाने की ट्यून और कुछ डमी लिरिक्स भेजे। इन लिरिक्स में एक लाइन थी—"तू दिल मेरा लेजा मैं चप्पल पहनकर आई।" शंकर ने गुलजार से कहा, “गुलजार साहब, सारे डमी लिरिक्स आप बदल दीजिए, लेकिन एक शब्द ‘कजरारे’ को मत छूइएगा।”

इस पर गुलजार ने पहले हिचकिचाहट जताई क्योंकि वह इस शब्द को पहले भी एक गाने में इस्तेमाल कर चुके थे, लेकिन शंकर ने उन्हें बताया कि जब वह सुबह शावर ले रहे थे, तब बार-बार उनके मन में यही शब्द ‘कजरारे’ गूंज रहा था। गुलजार साहब ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “आपने शावर ले लिया है और बहुत फ्रेश लग रहे हैं, तो ठीक है, मैं यही शब्द इस्तेमाल करूंगा।”

ऐश्वर्या राय को दिया गाने की सफलता का श्रेय

गुलजार ने यह भी स्वीकार किया कि ‘कजरा रे’ की सफलता का असली श्रेय उनके बोलों को नहीं, बल्कि अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को जाता है। उन्होंने कहा कि "पूरा देश सिर्फ ऐश्वर्या को डांस करते देखने के लिए यह फिल्म देखने गया था।" उनकी इस टिप्पणी से साफ होता है कि वे गीत की लोकप्रियता को टीमवर्क का हिस्सा मानते हैं, न कि अकेले अपनी काबिलियत का नतीजा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी