न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर : मंदिर की जमीन पर खेती का ठेका लेने पर शुरू हुआ विवाद, चली गोलियां , एक की मौत

भरतपुर के डीग जिले के खोरी गांव में खेती के ठेके को लेकर हुए विवाद में गुरुवार रात करीब 10 बजे घर के बाहर फायरिंग कर दी गई।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Fri, 07 Feb 2025 11:42:38

भरतपुर : मंदिर की जमीन पर खेती का ठेका लेने पर शुरू हुआ विवाद, चली गोलियां , एक की मौत

भरतपुर के डीग जिले के खोरी गांव में खेती के ठेके को लेकर हुए विवाद में गुरुवार रात करीब 10 बजे घर के बाहर फायरिंग कर दी गई। इस हमले में तीन लोग घायल हुए, जिनमें से एक की मौत हो गई। गांव के ही हरपाल और ओमप्रकाश के बीच मंदिर की जमीन पर खेती करने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में ओमप्रकाश ने हरपाल के भाई हरिओम (44) और दो भतीजों—गौरव (16) व प्रदीप (23) पर गोलियां चला दीं। इस हमले में हरिओम की मौत हो गई, जबकि गौरव और प्रदीप गंभीर रूप से घायल हैं।

10 दिन पहले भी हुआ था झगड़ा, जेल से छूटकर आते ही हमला

करीब 10 दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। तब ओमप्रकाश की शिकायत पर पुलिस ने हरपाल के भतीजे प्रदीप, चेचेरे भाई मोहन सिंह और गुलजार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गुरुवार को जब तीनों जेल से छूटकर घर लौट रहे थे, तभी ओमप्रकाश और उसके साथियों ने रास्ते में घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। मोहन सिंह और गुलजार जान बचाकर भाग निकले, लेकिन प्रदीप को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घर के बाहर फायरिंग, बाप-बेटे को मारी गोली

प्रदीप पर हमला करने के बाद ओमप्रकाश और उसके साथी हरपाल के घर पहुंचे और वहां गाली-गलौज करने लगे। यह सुनकर हरिओम और उसका 16 वर्षीय बेटा घर के बाहर आए। इसी दौरान ओमप्रकाश पक्ष के लोगों ने दोनों पर फायरिंग कर दी और वहां से फरार हो गए। इस बीच गंभीर रूप से घायल प्रदीप भी किसी तरह वहां पहुंच गया।

हॉस्पिटल ले जाते समय हरिओम की मौत

हरपाल ने तीनों घायलों को डीग हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से उन्हें भरतपुर के आरबीएम हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। हरिओम को पेट में गोली लगी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रदीप और गौरव की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल रेफर किया गया।

400 बीघा जमीन को लेकर है विवाद

गांव के एक व्यक्ति के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच कई सालों से रंजिश चली आ रही है। गांव के प्राचीन मंदिर के पास 400 बीघा जमीन है, जिसे मंदिर का पुजारी हर साल बटाई पर देता है। इसी जमीन को खेती के लिए दोनों पक्ष अपने नाम करना चाहते हैं, जिससे उनके बीच लगातार विवाद बना हुआ है। 10 दिन पहले भी इसी मुद्दे पर झगड़ा हुआ था, जो अब खूनी संघर्ष में बदल गया।।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी