न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लद्दाख के गलवान क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, सेना का वाहन चट्टान की चपेट में आया, दो अधिकारी शहीद, 3 गंभीर रूप से घायल

लद्दाख के गलवान घाटी में चारबाग इलाके में सेना के वाहन पर विशाल चट्टान गिरने से दो अधिकारी शहीद और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब सेना का काफिला प्रशिक्षण मिशन पर था। राहत कार्य जारी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 30 Jul 2025 4:21:43

लद्दाख के गलवान क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, सेना का वाहन चट्टान की चपेट में आया, दो अधिकारी शहीद, 3 गंभीर रूप से घायल

लद्दाख के गलवान घाटी स्थित चारबाग इलाके में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। भारतीय सेना के एक सैन्य वाहन पर अचानक विशाल चट्टान गिर पड़ी, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो सेना अधिकारी शहीद हो गए, जबकि तीन अन्य अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा बुधवार सुबह लगभग 11:30 बजे उस समय हुआ, जब सेना का काफिला दुरबुक से चोंगताश की ओर प्रशिक्षण अभियान पर था। इसी दौरान भूस्खलन हुआ और एक भारी पत्थर सीधे एक सैन्य वाहन पर आ गिरा।

हादसे में 14 सिंध हॉर्स रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल मनकोटिया और दलजीत सिंह ने वीरगति प्राप्त की। वहीं, घायल अधिकारियों में मेजर मयंक शुभम (14 सिंध हॉर्स), मेजर अमित दीक्षित और कैप्टन गौरव (60 आर्म्ड रेजिमेंट) शामिल हैं। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद एयरलिफ्ट कर 153 जनरल अस्पताल, लेह भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

सेना की ओर से आधिकारिक बयान जारी

भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स की ओर से जारी बयान में बताया गया कि 30 जुलाई की सुबह एक सैन्य काफिला जब लद्दाख के चारबाग इलाके से गुजर रहा था, तभी एक विशाल बोल्डर पहाड़ से टूटकर नीचे आ गिरा। यह बोल्डर सेना के एक वाहन पर गिरा, जिससे यह भयावह हादसा हुआ। फिलहाल राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

यह घटना हाल के महीनों में सेना के साथ हुई बड़ी दुर्घटनाओं में से एक है। मई 2025 में जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में भी सेना का एक ट्रक हादसे का शिकार हुआ था। यह दुर्घटना बैटरी चश्मा के समीप उस समय घटी जब एक सैन्य ट्रक लगभग 200 से 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा था। इस घटना में तीन सैनिकों की जान चली गई थी। वह ट्रक जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा था।

रामबन हादसे की वजह भी बेहद दर्दनाक

रामबन हादसे को लेकर अधिकारियों ने बताया था कि यह दुर्घटना भी सुबह 11:30 बजे के आसपास हुई थी और इसमें सेना का ट्रक श्रीनगर जाने वाले काफिले का हिस्सा था। चश्मदीदों के मुताबिक, अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ा और ट्रक गहरी खाई में गिर गया। इतनी ऊँचाई से गिरने के कारण ट्रक पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गया था। जांच में पाया गया था कि तीव्र मोड़ पर नियंत्रण खोने से हादसा हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत