न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फरहान ने ‘120 बहादुर’ के लिए की -10 डिग्री तापमान में शूटिंग, इधर कार्तिक-अनन्या-जैकी ने की ताजमहल में शूटिंग

एक्टर और फिल्ममेकर फरहान अख्तर (51) कई दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म 120 बहादुर को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। वे फिल्म की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 30 Jul 2025 12:32:51

2 News : फरहान ने ‘120 बहादुर’ के लिए की -10 डिग्री तापमान में शूटिंग, इधर कार्तिक-अनन्या-जैकी ने की ताजमहल में शूटिंग

एक्टर और फिल्ममेकर फरहान अख्तर (51) कई दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म '120 बहादुर' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। वे फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। शूटिंग लद्दाख में हुई। एक सूत्र ने बताया कि फिल्म की शूटिंग 14000 फीट की ऊंचाई पर हुई, जहां तापमान अक्सर माइनस 5 से माइनस 10 डिग्री तक पहुंच जाता था। फरहान ने कहानी को ईमानदारी से पेश करने के लिए शारीरिक और मानसिक हर स्तर पर मेहनत की है। फिल्म मेजर शैतान सिंह भाटी (पीवीसी) की लाइफ से इंस्पायर्ड है। यह साल 1962 के रेजांग ला युद्ध के दौरान 120 भारतीय सैनिकों की अदम्य वीरता की कहानी है, जिन्होंने हजारों की संख्या में दुश्मनों के खिलाफ लद्दाख की रक्षा की।

फिल्म भाटी और 13 कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी के सैनिकों को श्रद्धांजलि देती है। साल 1962 के भारत-चीन युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई को बेहतरीन अंदाज में पेश करने को तैयार है। फरहान लीड रोल में हैं। इस किरदार के लिए उन्होंने आर्मी की ट्रेनिंग भी ली है और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शूटिंग भी की है। फिल्म के डायरेक्टर रजनीश ‘रजी’ घई और प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज) हैं। यह इसी साल 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फरहान के करिअर पर नजर डालें तो फिल्ममेक के रूप में उनकी पहली फिल्म 'दिल चाहता है' थी, जिसे नेशनल अवार्ड भी मिला था। इसके बाद फरहान ने 'लक्ष्य', 'डॉन' और 'डॉन 2' जैसी फिल्में बनाईं। फरहान एक्टर के रूप में ‘भाग मिल्खा भाग’, ‘तूफान’ सहित कुछ फिल्मों में नजर आए हैं।

कार्तिक-अनन्या-जैकी की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ इस दिन होगी रिलीज

कार्तिक आर्यन, जैकी श्रॉफ और अनन्या पांडे ने मंगलवार (29 जुलाई) को आगरा स्थित ऐतिहासिक ताजमहल में फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' की शूटिंग की। शूटिंग के लिए अनन्या और जैकी सुबह, जबकि कार्तिक दोपहर में पहुंचे। वे कुछ घंटे शूटिंग करके निकल गए। इसके बाद टीम अनन्या के साथ शाम तक कई सीन का फिल्मांकन करती रही। वहां लोगों की भीड़ लग गई। अनन्या सुबह 8 बजे ताजमहल पहुंचीं। दोपहर के कुछ देर की शूटिंग में कार्तिक भी शामिल हुए।

बारिश के कारण शूटिंग रुक-रुककर हुई। कुछ देर तक पर्यटकों का रॉयल गेट से प्रवेश रोक दिया गया। तीनों कलाकार बाउंसर के साथ ही पुलिस के सुरक्षा घेरे में रहे। शूटिंग पूरी होने के बाद जैकी ने पर्यटकों के साथ न केवल मुस्कुराते हुए तस्वीरें खिंचवाईं, बल्कि कुछ फैंस को सेल्फी का मौका भी मिला। जैकी फ्लोरल प्रिंटेड शर्ट, ब्लैक ट्राउजर और हैट में नजर आए। वे सुबह 7 बजे पहुंच गए थे।

जैकी चिर-परिचित अंदाज में हाथ में पौधा लिए दिखे। अनन्या ने ताजमहल में खिंचाई फोटो इंस्टाग्राम पर भी शेयर की। वह अलग-अलग अंदाज में फोटोशूट कराते हुए देखी जा सकती हैं। इस फिल्म का निर्देशन समीर विदवान कर रहे हैं और इसका निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस और नमः पिक्चर्स द्वारा किया जा रहा है। फिल्म 13 फरवरी 2026 को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी