न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आमिर खान ने किया खुलासा – मुझे बड़ी कंपनी के 125 करोड़ नहीं चाहिए, मुझे मेरी ऑडियंस का 100 रुपया चाहिए

स्टेज पर आते ही आमिर खान ने बड़ा ऐलान किया – उनकी हालिया फिल्म सितारे ज़मीन पर थिएट्रिकल रन के बाद किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ नहीं होगी। आमिर ने बताया कि उन्हें सितारे ज़मीन पर के ओटीटी राइट्स के लिए एक दिग्गज कंपनी की ओर से 125 करोड़ रुपये का ऑफर मिला था

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 30 Jul 2025 10:29:22

आमिर खान ने किया खुलासा – मुझे बड़ी कंपनी के 125 करोड़ नहीं चाहिए, मुझे मेरी ऑडियंस का 100 रुपया चाहिए

मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में मंगलवार, 29 जुलाई को आमिर खान ने मीडिया को एक खास घोषणा के लिए आमंत्रित किया। निमंत्रण में यह स्पष्ट नहीं किया गया था कि यह प्रेस कॉन्फ्रेंस किस विषय पर होगी, इसलिए सभी पत्रकार उत्सुकता के साथ पहुंचे। स्टेज पर आते ही आमिर खान ने बड़ा ऐलान किया – उनकी हालिया फिल्म सितारे ज़मीन पर थिएट्रिकल रन के बाद किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ नहीं होगी।

आमिर ने बताया कि उन्हें सितारे ज़मीन पर के ओटीटी राइट्स के लिए एक दिग्गज कंपनी की ओर से 125 करोड़ रुपये का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। उन्होंने मंच से साफ कहा –

“मुझे वो बड़ी कंपनी के 125 करोड़ नहीं चाहिए। मुझे मेरी ऑडियंस का सौ रुपया चाहिए। मैं अपने काम पर और अपनी ऑडियंस पर भरोसा करता हूं। अगर मेरा काम अच्छा है, तो लोग पहले थिएटर में देखेंगे और फिर यूट्यूब पर भी देखेंगे, जब वो सौ रुपये में फिल्म खरीद सकें।”

आमिर खान ने यह भी बताया कि सितारे ज़मीन पर अब 1 अगस्त से उनके यूट्यूब चैनल Aamir Khan Talkies पर रिलीज़ होगी – Pay-Per-View मॉडल पर। यानी दर्शकों को फिल्म देखने के लिए सिर्फ ₹100 चुकाने होंगे। आमिर का मानना है कि डिजिटल इंडिया और UPI की पहुंच के साथ अब देश के हर कोने तक फिल्म पहुंचाना आसान है, और यही सच्चा 'जनता का थिएटर' होगा।

उन्होंने कहा –“Cinema को ओटीटी डील्स से नुकसान हो रहा है। ऐसी डील्स का फायदा सिर्फ मुझे मिलेगा, इंडस्ट्री को नहीं। मैं ये नहीं कर सकता। मैं चाहता हूं कि ये मॉडल लंबी रेस का घोड़ा बने और सिनेमा को सपोर्ट करे, न कि कमजोर करे।”

यह बयान ऐसे समय आया है जब बड़ी-बड़ी फिल्में करोड़ों में ओटीटी पर बिक रही हैं। लेकिन आमिर खान एक बार फिर इंडस्ट्री में बदलाव की पहल करते हुए अपने सिद्धांतों पर अडिग नजर आए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी