प्रधानमंत्री ने ट्रंप का नाम नहीं लिया। ये सबको मालूम है क्या हुआ है और प्रधानमंत्री बोल नहीं पा रहे हैं।
प्रियंका गांधी ने सरकार पर साधा निशाना
अगर PM ने बोल दिया, तो ट्रंप खुलकर बोलेंगे और पूरी सच्चाई रख दें
इस विवाद पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री दोनों विषय से बचते नजर आ रहे हैं। उन्हें साफ शब्दों में कहना चाहिए कि ट्रंप का दावा झूठा है, लेकिन उन्होंने गोलमोल जवाब दिया।”
प्रियंका ने सवाल उठाया कि अगर सरकार में हिम्मत है तो वह सार्वजनिक रूप से अमेरिका के राष्ट्रपति को गलत ठहराए, लेकिन ऐसा न होना यह दिखाता है कि सच को छिपाने की कोशिश हो रही है।
एस. जयशंकर की सफाई: कोई तीसरा पक्ष नहीं
कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राज्यसभा में बयान दिया कि भारत-पाकिस्तान सीजफायर में किसी भी बाहरी ताकत की भूमिका नहीं थी। उन्होंने जोर देकर कहा, “इसका सवाल ही नहीं उठता कि किसी तीसरे पक्ष ने मध्यस्थता की हो। यह पूरी तरह भारत की नई नीति के तहत लिया गया निर्णय था।”
जयशंकर ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच 22 अप्रैल से 16 जून के बीच कोई भी फोन पर बातचीत नहीं हुई। उन्होंने बताया कि सैन्य कार्रवाई को रोकने का अमेरिका से व्यापार या किसी कूटनीतिक दबाव से कोई लेना-देना नहीं था।
प्रधानमंत्री का जवाब: किसी नेता ने हस्तक्षेप नहीं किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मंगलवार को लोकसभा में अपनी बात रखी। उन्होंने दो टूक कहा, “दुनिया के किसी भी नेता ने ऑपरेशन सिंदूर को रोकने के लिए कोई सुझाव नहीं दिया था। यह पूरी तरह भारत का आंतरिक और स्वतंत्र निर्णय था।”
ट्रंप की लगातार दावेदारी और भारत की खंडन नीति
दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार यह दावा कर चुके हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर में उनकी भूमिका थी। उन्होंने अलग-अलग मौकों पर कहा है कि उनके प्रयासों की वजह से यह मुमकिन हो सका।
हालांकि भारत सरकार का स्टैंड शुरू से ही स्पष्ट रहा है — भारत और पाकिस्तान के आपसी फैसलों में किसी भी तीसरे देश की कोई भूमिका नहीं है। विदेश मंत्रालय ने भी बार-बार यही बात दोहराई है कि सीजफायर भारत की रणनीतिक योजना का हिस्सा था, न कि किसी विदेशी हस्तक्षेप का नतीजा।#WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री ने गोलमोल बात कही है। उन्हें सीधा कहना चाहिए à













