न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बारां में दो दिन से मूसलधार बारिश, नाहरगढ़ का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा, एक की मौत, एक बालक लापता

बारां ज़िले में लगातार दूसरे दिन हो रही भारी बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिले के कई हिस्सों में जलभराव के हालात विकट होते जा रहे हैं। सबसे चिंताजनक स्थिति नाहरगढ़ कस्बे की है, जिसका जिला मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह टूट गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 30 Jul 2025 10:20:15

बारां में दो दिन से मूसलधार बारिश, नाहरगढ़ का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा, एक की मौत, एक बालक लापता

बारां ज़िले में लगातार दूसरे दिन हो रही भारी बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिले के कई हिस्सों में जलभराव के हालात विकट होते जा रहे हैं। सबसे चिंताजनक स्थिति नाहरगढ़ कस्बे की है, जिसका जिला मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह टूट गया है। बारिश से जुड़े हादसों में अब तक एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है और एक बालक पानी में बह गया है।

नाहरगढ़ कस्बा ‘टापू’ बना

नाहरगढ़ का जिला मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह टूट चुका है। बरनी नदी की पुलिया टूटने और मध्यप्रदेश के क्लोरा तालाब से बढ़े पानी के कारण कस्बे में दो से ढाई फीट पानी प्रवेश कर चुका है। पुलिस-प्रशासन मौके पर सक्रिय हैं और प्रभावित इलाकों से बिलोड़ा व मालोनी समेत कई गांवों को खाली कराया जा चुका है।

घरों में दो से ढाई फीट पानी

नाहरगढ़ थाना अधिकारी धर्मपाल यादव ने बताया कि कस्बे का संपर्क जिले से टूट गया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर ही मौजूद हैं। इसके अलावा बिलोदा, मालोनी को खाली कराया गया है। नाहरगढ़ कस्बे में भी दो से ढाई फीट पानी घरों में प्रवेश कर गया है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में क्लोरा तालाब की वजह से यह पानी आ रहा है। भंवरगढ़ से नाहरगढ़ आने वाली बरनी नदी की पुलिया टूट गई है। जलवाड़ा होकर किशनगंज जाने वाली पुलिया पर भी पानी है। इसके अलावा जलवाड़ा, ख्यावदा व बजरंग नगर वाली पुलिया भी टूट गई है।

किशनगंज एसडीएम राकेश कुमार रावत ने बांदीपुरा गांव में कैंप किया हुआ है। तहसीलदार गणेश खंगार का कहना है कि उनका नेटवर्क भी काम नहीं कर रहा है। वह बांदीपुरा में वाहन खड़ा कर ट्रैक्टर या अन्य संसाधनों की मदद से दूसरे गांव में आए हैं। उनका कहना है कि आसपास के कई गांवों में पानी भर गया है। ग्रामीणों को ऊपर के एरिया में शिफ्ट किया जा रहा है। इसी तरह से छबड़ा इलाके में पार्वती नदी का पानी पुलिया के ऊपर से बहने लगा है। इससे छबड़ा-रूठियाई का रास्ता अवरुद्ध हो गया है। दूसरी तरफ छबड़ा से छीपाबड़ौद जाने वाले मार्ग भी बाधित है।

baran heavy rain 2025,rajasthan rain alert,nahargarh flood news,baran monsoon disaster,clora dam break mp,baran district flood,flooded villages rajasthan,parvati river overflow,baran nahargarh connectivity cut,rajasthan flood death news

एनीकट पर नहाने गया बालक बहा

मांगरोल थाना अधिकारी महेंद्र मीणा ने बताया कि मांगरोल कस्बे के ही अमरपुरा निवासी कुछ बच्चे चौरसिया मैरिज गार्डन के पास बने बाणगंगा नदी के एनीकट पर नहाने के लिए गए थे। चार बच्चे तेज पानी के बहाव में फंस गए थे। जिनमें से तीन बाहर सुरक्षित आ गए, लेकिन एक 17 वर्षीय कुलदीप पुत्र निहाल सिंह राजपूत बाहर नहीं आ पाया है। वह नदी के बहाव के साथ ही बह गया। उसकी तलाश करवाई जा रही है।

खेत से घर जाते समय नाले में डूबा

केलवाड़ा थाना क्षेत्र के खटका के निकट कमलावदा में नाले को पार करते हुए पानी में बहने से कमलावदा निवासी कमल भील पुत्र बद्री भील की मौत हो गई। केलवाड़ा थाना अधिकारी मानसिंह के अनुसार वह शाम 4 बजे अपने खेत से लौट रहा था। सूचना पर नायब तहसीलदार, पुलिस-प्रशासन व मेडिकल टीम पहुंची। लेकिन तेज बहाव आने से नाले के पानी का उतरने का इंतजार करते रहे। इसके बाद देर शाम को मृतक को ट्रैक्टर ट्राली से नदी पार लाया गया। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को शव सौंप दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?