न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

War 2: लोकप्रियता की दौड़ में अचानक आया उछाल, उम्मीदों से लबरेज हुआ बॉक्स ऑफिस, पहला दिन 100 करोड़ !

कुछ दिन पहले रिलीज हुए ट्रेलर को दर्शकों की तरफ से मिश्रित प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन अब इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त बज बना है। BookMyShow पर अब तक 3.57 लाख से ज्यादा लोग इस फिल्म को इंटरस्टेड मार्क कर चुके हैं, जो फिल्म की पॉपुलैरिटी का साफ संकेत है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 30 Jul 2025 11:41:34

War 2: लोकप्रियता की दौड़ में अचानक आया उछाल, उम्मीदों से लबरेज हुआ बॉक्स ऑफिस, पहला दिन 100 करोड़ !

14 अगस्त, 2025 को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है। मौका है स्वतंत्रता दिवस के जश्न का और मैदान में उतर रही है अयान मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर 2’, जिसमें पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं हिन्दी सिनेमा के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन और दक्षिण भारत के जूनियर एनटीआर। हालांकि कुछ दिन पहले रिलीज हुए ट्रेलर को दर्शकों की तरफ से मिश्रित प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन अब इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त बज बना है। BookMyShow पर अब तक 3.57 लाख से ज्यादा लोग इस फिल्म को 'इंटरस्टेड' मार्क कर चुके हैं, जो फिल्म की पॉपुलैरिटी का साफ संकेत है। वहीं, इसी दिन रिलीज़ हो रही रजनीकांत की ‘कुली’ अभी 1.98 लाख इंटरेस्टेड व्यूअर्स पर है।

अयान मुखर्जी निर्देशित इस फिल्म को उत्तर भारत से ज्यादा दक्षिण भारत में टकराव झेलना पड़ेगा। इसका सबसे बड़ा कारण 14 अगस्त को ही रजनीकांत अभिनीत और लोकेश कनगराज निर्देशित कुली का प्रदर्शन होने जा रहा है। कुली तमिल, तेलुगू के साथ-साथ हिन्दी में प्रदर्शित होने जा रही है। दक्षिण में रजनीकांत को लेकर उनके प्रशंसक कितने क्रेजी इस बात का सबूत पिछली कई प्रदर्शित फिल्मों के शुरूआती दिनों में मिल चुका है। दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त बज है एक तरफ जहाँ वॉर 2 में जूनियर एनटीआर नजर आएंगे, वहीं दूसरी ओर रजनीकांत की कुली में कई बड़े सितारों के साथ आमिर खान भी एक पावर परफार्मेंस में नजर आएंगे। रजनीकांत और आमिर को एक साथ परदे पर देखने के लिए लालायित हैं।

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ शुरुआत संभव?

कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा ट्रेंड यह इशारा कर रहा है कि ‘वॉर 2’ पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये से अधिक की ओपनिंग कर सकती है। ट्रेलर को मिले मिक्स रिस्पॉन्स के बावजूद फैंस का जोश कम नहीं हुआ है — खासकर हिंदी और तेलुगु बेल्ट में।

ऋतिक रोशन की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग ‘वॉर (2019)’ रही है, जिसने पहले ही दिन 53.35 करोड़ रुपये कमाए थे। अगर ‘वॉर 2’ अनुमान के अनुसार प्रदर्शन करती है, तो यह उनकी अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन सकती है।

ऋतिक रोशन की टॉप 5 ओपनिंग फिल्में (नेट कलेक्शन)

—वॉर – ₹53.35 करोड़

—बैंग बैंग – ₹27.54 करोड़

—कृष 3 – ₹25.50 करोड़

—अग्निपथ – ₹23 करोड़

—सुपर 30 – ₹11.83 करोड़

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म YRF Spy Universe का हिस्सा है। इसमें कियारा आडवाणी फीमेल लीड में हैं, और सपोर्टिंग किरदारों में आशुतोष राणा और अनिल कपूर नजर आएंगे।

फिल्म 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, और उम्मीद की जा रही है कि यह स्वतंत्रता दिवस वीकेंड को भुनाते हुए बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी