न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सन ऑफ सरदार 2’ के लिए मुश्किल बनीं ‘सैयारा’ और ‘महावतार नरसिम्हा’, स्क्रीन शेयर को लेकर विवाद गहराया

अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ को एक गंभीर चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। इस फिल्म को उसके मनचाहे थिएटर और शो नहीं मिल पा रहे हैं, जिसकी वजह से इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर संकट मंडरा रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 30 Jul 2025 11:42:35

‘सन ऑफ सरदार 2’ के लिए मुश्किल बनीं ‘सैयारा’ और ‘महावतार नरसिम्हा’, स्क्रीन शेयर को लेकर विवाद गहराया

बॉलीवुड में बड़े बजट की फिल्मों की रिलीज़ के समय स्क्रीन शेयर को लेकर टकराव आम बात है, लेकिन इस बार अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ को एक गंभीर चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। इस फिल्म को उसके मनचाहे थिएटर और शो नहीं मिल पा रहे हैं, जिसकी वजह से इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर संकट मंडरा रहा है।

सैयारा और महावतार नरसिम्हा से बिगड़ा समीकरण

फिलहाल सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्में ‘सैयारा’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ धमाल मचा रही हैं। ‘सैयारा’ जहां बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है, वहीं ‘महावतार नरसिम्हा’ भी दर्शकों की मांग के साथ तेज़ी से ऊपर बढ़ रही है। ऐसे में अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ के लिए सिनेमाघरों में जगह बनाना चुनौती बन गया है।

एग्जीबिटर्स नहीं दे रहे मनचाहे शो

एक प्रमुख फिल्म ट्रेड सूत्र के अनुसार, ‘सन ऑफ सरदार 2’ एक बड़े बजट की कॉमेडी फिल्म है और निर्माता इसे अधिक से अधिक शो के साथ रिलीज़ करना चाहते हैं। सूत्र के मुताबिक पीवीआर इनॉक्स ग्रुप इस फिल्म के लिए अपने कुल शो में से 60 प्रतिशत मांग रहा है। लेकिन थिएटर मालिक केवल 35 प्रतिशत शो ही देने को तैयार हैं। इस स्थिति से मल्टीप्लेक्स चैन नाराज़ हैं और अपनी मांग को लेकर दबाव बनाए हुए हैं।

बड़ी फिल्म, सीमित स्क्रीन्स

निर्माताओं की योजना थी कि ‘सन ऑफ सरदार 2’ को देशभर में करीब 3500 स्क्रीन पर रिलीज किया जाए। लेकिन अब ऐसा लगता है कि सैयारा और महावतार नरसिम्हा के प्रभाव के कारण यह संख्या घटकर लगभग 2500 स्क्रीन तक सीमित रह सकती है। कई नॉन नेशनल चेन सिनेमा और सिंगल स्क्रीन थियेटर अभी भी इन दो फिल्मों को तरजीह दे रहे हैं, जिससे अजय देवगन की फिल्म को नुकसान हो रहा है।

धड़क 2 की अलग रणनीति

जहां एक ओर ‘सन ऑफ सरदार 2’ को स्क्रीन्स के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर ‘धड़क 2’ की टीम ने बिल्कुल अलग योजना अपनाई है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को पहले दिन लगभग 1000 स्क्रीन पर ही रिलीज़ किया जाएगा और यह मुख्य रूप से शहरी क्षेत्रों को लक्षित करेगी। यह वही फॉर्मूला है जिसे पहले धर्मा प्रोडक्शन ने ‘केसरी 2’ के समय अपनाया था।

31 जुलाई तक तस्वीर होगी साफ़

इस पूरे स्क्रीन विवाद पर अंतिम फैसला 31 जुलाई, गुरुवार तक होने की उम्मीद है। थिएटर मालिकों और निर्माताओं के बीच बातचीत अभी जारी है। इस बातचीत के नतीजों पर ही निर्भर करेगा कि ‘सन ऑफ सरदार 2’ को कितनी स्क्रीन मिलेंगी और इसका बॉक्स ऑफिस भविष्य कैसा रहेगा।

अजय देवगन के फैंस इस फिल्म की वापसी को लेकर काफी उत्साहित हैं, लेकिन सैयारा और नरसिम्हा जैसी फिल्मों की मौजूदगी ने उनकी राह मुश्किल कर दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह टकराव अजय की फिल्म के लिए नुकसानदेह साबित होता है या वह इन चुनौतियों को पार कर बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी