न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब में अरविंद केजरीवाल का वादा- सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली फ्री, पुराने सारे बिल माफ और 24 घंटे पावर सप्लाई

पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Election) की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी (AAP) के चीफ और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को बड़ा ऐलान किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Jun 2021 2:21:57

पंजाब में अरविंद केजरीवाल का वादा- सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली फ्री, पुराने सारे बिल माफ और 24 घंटे पावर सप्लाई

पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Election) की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी (AAP) के चीफ और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को बड़ा ऐलान किया है। चंडीगढ़ पहुंचे केजरीवाल ने प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि अगर आगामी विधानसभा चुनाव उनकी पार्टी की सरकार बनी तो दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में भी बिजली के दाम कम किए जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि हम यहां 3 प्रमुख काम करेंगे। पहला, हम हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे। दूसरा, सभी लंबित घरेलू बिजली बिल माफ कर दिए जाएंगे और लोगों के कनेक्शन बहाल कर दिए जाएंगे। तीसरा, 24 घंटे बिजली मुहैया कराई जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि जब हमने 2013 में दिल्ली में पहली बार चुनाव लड़ा तो लोगों को बेतुके बिजली के बिल मिलते थे।

केजरीवाल ने कहा, 'उम्मीद है कि इस घोषणा से पंजाब के 70% परिवारों का बिजली बिल जीरो हो जाएगा। बिजली 24 घंटे मिलेगी लेकिन बिल नहीं आएगा।' केजरीवाल ने कहा कि गरीबों के बिजली के बिल 70 हजार आ रहे हैं। उनका क्या दोष है। कनेक्शन काट दिए जा रहे हैं। उन्हें सम्मान दिया जाएगा और कनेक्शन जोड़े जाएंगे। सरकार में आने पर बिजली के घरेलू सारे बकाया बिल माफ किए जाएंगे।

आप संयोजक ने कहा कि सब के कटे हुए कनेक्शन बहाल किए जाएंगे। कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए आप नेताने कहा कि यह केजरीवाल की गारंटी है। कैप्टन के वादे नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही पहली कलम से पहली योजनाएं लागू कर दी जाएगी। हालांकि 24 घंटे बिजली देने में थोड़ा वक्त लग सकता है नई व्यवस्था बनानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अधिकांश बजट यहां पल रहे कई माफिया के बीच बंट जाता है।

AAP सुप्रीमो ने कहा कि हमने बिजली को मुफ्त करने का करिश्मा दिल्ली में करके दिखाया है और हम पंजाब में भी करके दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को पहले की तरह पंजाब में बिजली फ्री ही मिलती रहेगी। पूछे गए एक प्रश्न में केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में जब हमारी सरकार बनी तो राजस्व 30 हजार करोड़ था, जिसे बढ़ाकर पौने दो लाख करोड़ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में पैसे की कमी नहीं है यदि शराब माफिया और कई और माफियों पर नकेल कसी जाए तो राज्य का राजस्व बढ़ाया जा सकता है।

आपको बता दे, केजरीवाल का ये वादा तब सामने आया है, जब कांग्रेस आलाकमान ने कैप्टन अमरिंदर पर फ्री बिजली देने के वादे के लिए दबाव बनाया है। कांग्रेस चाहती है कि खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में बिजली मुफ्त दी जाए। इसके बाद ही आप ने भी बिजली और महंगाई को लेकर अपनी चुनावी स्ट्रैटजी तैयार की है। पंजाब में बिजली के बिल काफी बढ़े हुए आ रहे हैं। इसका विरोध सरकारी और गैर-सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ विपक्षी दलों ने भी किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें