Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फराह की सास चाहती थीं कि वह मसाले सिलबट्टे पर पीसें, रियलिटी शो में पॉलिटिक्स को लेकर दिया यह जवाब

फराह खान बॉलीवुड की दिग्गज फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर हैं। वह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके काम के साथ बेबाक बयानबाजी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 06 Apr 2025 11:39:01

2 News : फराह की सास चाहती थीं कि वह मसाले सिलबट्टे पर पीसें, रियलिटी शो में पॉलिटिक्स को लेकर दिया यह जवाब

फराह खान बॉलीवुड की दिग्गज फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर हैं। वह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके काम के साथ बेबाक बयानबाजी उन्हें लाइमलाइट में रखती है। फराह कई रियलिटी शो को होस्ट कर चुकी हैं। इन दिनों वह सोनी टीवी पर ‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ में होस्ट और जज दोनों की भूमिका निभा रही हैं। फराह ने हाल ही एक व्लॉग में बताया कि कैसे साउथ इंडियन फैमिली में शादी करने के बाद सांस्कृतिक भिन्नताओं के चलते उन्हें कुछ खास तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा। दरअसल फराह एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना से मिलने पहुंचीं थीं। करिश्मा भी एक साउथ फैमिली से हैं।

फराह ने बताया कि जब उनकी नई-नई शादी हुई थी तो उनकी सास चाहती थीं कि वह सिल बट्टे पर मसाले पीसें। कुकिंग के बारे में बात करते हुए फराह ने कहा कि एक बार मेरी सास ने मुझसे कहा कि इन मसालों को सिलबट्टे पर हाथ से पीस लो। इन्हें मिक्सर में मत पीसना। मुझे लगा किसके पास इतना टाइम है भाई। यह सुनकर करिश्मा चौंक गई। करिश्मा ने भी बताया कि कैसे उनकी सास ने उन्हें सिखाया था कि पत्थर पर हाथ से पीसे गए मसालों का स्वाद अलग आता है। इस पर फराह ने झट से कहा कि दोनों ही तरीकों से स्वाद अच्छा ही आता है।

फराह बता चुकी हैं कि कैसे उनकी सास को उनकी खाने की चॉइस के चलते परेशानी उठानी पड़ती थी। कुछ समय पहले फराह के कुकिंग शो में हिना खान और उनके बॉयफ्रेंड रॉकी आए थे। तब फराह ने कहा था कि मेरी सास ने कभी मेरे लिए खाना नहीं बनाया। वो बस अपने बेटे के लिए खाना लेकर आया करती थीं। अब वो यह एपिसोड देखने के बाद मुझे कॉल करेंगी और कहेंगी, मैं तुम्हारे लिए खाना नहीं बनाती थी क्योंकि तुम्हें यह सब पसंद ही नहीं था। फराह ने बताया कि कैसे उनकी सास को भारत का मशहूर रोस्टेड चिकेन पसंद नहीं था। उल्लेखनीय है कि फराह ने साल 2004 में शिरीष कुंदर के साथ शादी की थी। उनकी मुलाकात फिल्म ‘मैं हूं ना’ के दौरान हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं।
farah khan,choreographer farah khan,filmmaker farah khan,farah mother in law,farah cooking,farah silbatta,karishma tannah,faisal shaikh,celebrity masterchef फराह ने फैसल से कहा, मेकर्स हमें कहते हैं कि इस कंटेस्टेंट से हमें थोड़ा अट्रेक्शन मिल रहा है…

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैसल शेख का शो ‘इनसाइडर विद फैसु’ जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुआ। इसके लेटेस्ट एपिसोड में फराह पहुंचीं। जब फैसल ने उनसे पूछा कि क्या रियलिटी शो में पॉलिटिक्स होती है तो फराह ने कहा कि इसका जवाब तुम्हें देना चाहिए। तुमने रियलिटी शो किए हैं। रियलिटी शो में पॉलिटिक्स हमारे बीच में तो नहीं होती है लेकिन कंटेस्टेंट्स के बीच होती होगी शायद। ये लोग आपस में एक-दूसरे को ट्रॉल करते रहते हैं।

फैसल ने आगे पूछा कि क्या मेकर्स या क्रिएटिव की तरफ से पॉलिटिक्स करवाई जाती है? इस पर फराह कहती हैं कि मेकर्स हमसे कहते हैं कि इस कंटेस्टेंट से हमें थोड़ा अट्रेक्शन मिल रहा है तो इससे थोड़ा कॉन्टेंट निकलवाओ या फिर इसको थोड़े और दिन शो में रहने देना। हालांकि हम ये नहीं बोल सकते कि उसको जिताओ। जब लाइव वोटिंग होती है तो इसमें हम कुछ नहीं कर सकते हैं। कई बार कोई अजीब कंटेस्टेंट जीत जाता है लेकिन जब कोई सही कंटेस्टेंट जीतता है तो हमें खुशी होती है। बता दें कि फैसल भी फराह के शो ‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ में हिस्सा ले रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका