न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पूजा खेडकर की विवाद पर पहली प्रतिक्रिया: 'दोषी साबित होने तक निर्दोष'

महाराष्ट्र कैडर की 2023 बैच की आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर ने कहा कि वह समिति के समक्ष अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों को रखेंगी और उनके निर्णय को स्वीकार करेंगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 15 July 2024 6:58:24

पूजा खेडकर की विवाद पर पहली प्रतिक्रिया: 'दोषी साबित होने तक निर्दोष'

मुम्बई। प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर, जो सिविल सेवा परीक्षा पास करने के लिए अपनी विकलांगता के बारे में कथित तौर पर झूठ बोलने के कारण जांच के घेरे में हैं, ने कहा कि वह समिति के समक्ष अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों को उठाएंगी।

इसे "मीडिया ट्रायल" कहते हुए उन्होंने कहा, "यह एक मीडिया ट्रायल है और लोग इसे देख रहे हैं। सच्चाई अंततः सामने आ ही जाएगी। भारतीय संविधान के अनुसार, किसी व्यक्ति को तब तक दोषी नहीं माना जा सकता जब तक कि उस पर लगे आरोप सिद्ध न हो जाएं।"

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं समिति के समक्ष वह सब कुछ कहूंगी जो मुझे कहना होगा, और समिति जो भी निर्णय लेगी, मैं उसे स्वीकार करूंगी।"

विवादों से घिरी ट्रेनी IAS ऑफिसर पूजा खेड़कर को लेकर एक नया मामला सामने आया है, जिसमें पता लगा है कि एमबीबीएस में एडमिशन लेते समय उनके मेडिकल सर्टिफिकेट में उनके शारीरिक विकलांगताओं को लेकर कोई जिक्र नहीं। साथ ही उन्होंने ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर कोटा का इस्तेमाल करके एमबीबीएस में एडमिशन लिया था।

ओबीसी खानाबदोश जनजाति-3 श्रेणी के तहत एडमिशन

काशीबाई नवले मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस, एमडी (माइक्रोबायोलॉजी) डॉ. अरविंद वी. भोरे ने बताया कि IAS अधिकारी डॉ. पूजा खेड़कर ने मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए ओबीसी सर्टिफिकेट जमा किया था। इसमें उन्होंने ओबीसी खानाबदोश जनजाति-3 श्रेणी के तहत एडमिशन लिया था, जो वंजारी समुदाय के लिए आरक्षित है। पूजा खेडकर ने 2007 में पुणे के काशीबाई नवले मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के लिए एडमिशन लिया था।

बता दें कि इस आरक्षण का लाभ तभी मिलता है, जब छात्र या अभ्यर्थी नॉन-क्रीमी लेयर में आता हो और नॉन-क्रीमी लेयर सर्टिफिकेट तभी दिया जाता है जब परिवार की सालाना फाइनेंसिशल आय 8 लाख के भीतर हो। पूजा खेडकर के मामले में इस नॉन-क्रीमी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। डॉ. अरविंद वी. भोरे ने यह दावा किया गया है कि खेडकर ने प्राइवेट कॉलेज की एंट्रेंस परीक्षा के माध्यम से एडमिशन लिया था पर उनके कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) के स्कोर पर विचार नहीं किया गया।

यूपीएससी में भी लगाया था सर्टिफिकेट

IAS पूजा खेड़कर ने यूपीएससी में भी आईएएस बनने के लिए नॉन-क्रीमी लेयर के तहत ओबीसी सर्टिफिकेट जमा किया था। अब यह स्पष्ट है कि उन्होंने मेडिकल एडमिशन के लिए भी नॉन-क्रीमी का उपयोग किया गया था। अब सवाल पूछा जा रहा है कि जब उनकी मां एक डॉक्टर हैं और उनके पिता एक सीनियर सरकारी कर्मचारी हैं तो उन्हें नॉन क्रिमी सर्टिफिकेट कैसे मिल गया? इस बीच, उनकी एक और पोल खुली कि वे एकदम फिट हैं। बता दें कि कॉलेज में एडमिशन के दौरान छात्र को मेडिकल प्रवेश के समय फिटनेस सर्टिफिकेट जमा करना होता है और आईएएस खेड़कर ने भी मेडिकल सर्टिफिकेट जमा किया था।

फिटनेस सर्टिफिकेट में सच

पूजा खेडकर ने काशीबाई नवले मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेते वक्त अपना फिटनेस सर्टिफिकेट जमा किया था। इसमें कहा गया है कि वह किसी भी रूप में विकलांग नहीं है। यूपीएससी प्रक्रिया के दौरान उन्होंने बताया था कि पूजा खेडकर को मानसिक बीमारी सहित कई विकलांगताएं हैं। उस पर भी बहस चल रही है। हालांकि, जानकारी सामने आई है कि कॉलेज एडमिशन के वक्त वह पूरी तरह फिट थीं ।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज