न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी ने किया आदमपुर का दौरा, पाकिस्तान को दिया सख्त संदेश – पूरी तरह सुरक्षित है भारतीय एयरबेस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के आदमपुर एयरबेस का दौरा कर वायुसेना के जवानों से मुलाकात की और हालिया हमलों पर जानकारी ली। पाकिस्तान के दुष्प्रचार के बीच यह दौरा भारत की सैन्य ताकत और S-400 की सुरक्षा को लेकर स्पष्ट संदेश देता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 13 May 2025 12:43:08

PM मोदी ने किया आदमपुर का दौरा, पाकिस्तान को दिया सख्त संदेश – पूरी तरह सुरक्षित है भारतीय एयरबेस

मंगलवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब स्थित आदमपुर एयरबेस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय वायुसेना के जवानों से संवाद किया और हाल के घटनाक्रमों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। पीएम मोदी ने एयरफोर्स कर्मियों की वीरता और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें देश की शान बताया। यह दौरा भारत-पाकिस्तान सीमा पर हालिया तनाव और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पृष्ठभूमि में बेहद अहम माना जा रहा है।

आदमपुर एयरबेस: भारत की सैन्य ताकत का अहम केंद्र

आदमपुर एयरबेस भारतीय वायुसेना का दूसरा सबसे बड़ा बेस है, जो हालिया सैन्य टकरावों के केंद्र में रहा है। पाकिस्तान की ओर से यह दावा किया गया था कि उन्होंने आदमपुर स्थित भारत के एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया है। हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी का दौरा इस झूठे प्रचार अभियान को करारा जवाब देने जैसा है।

दरअसल, 10 मई को पाकिस्तान ने आदमपुर एयरबेस को निशाना बनाते हुए ड्रोन और मिसाइल हमले किए थे। इसके जवाब में भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर सटीक और प्रभावशाली हमले कर उन्हें भारी नुकसान पहुंचाया। भारतीय रक्षा अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि आदमपुर में तैनात S-400 प्रणाली पूरी तरह से सुरक्षित है और पाकिस्तान द्वारा फैलाया गया झूठा प्रचार पूरी तरह बेबुनियाद है।

तनाव के बीच पीएम मोदी का दौरा बना संदेश

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा ऐसे समय हुआ है जब भारत और पाकिस्तान ने 10 मई को एक अस्थायी युद्धविराम पर सहमति जताई थी। इस तनावपूर्ण माहौल में पीएम का आदमपुर जाना, न केवल सैनिकों के मनोबल को मजबूती देने वाला कदम है, बल्कि यह पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश भी देता है कि भारत हर स्थिति के लिए तैयार है।

पीएम मोदी ने दौरे के बाद एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वायुसेना के जवानों के साथ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'आज सुबह मैंने एएफएस आदमपुर का दौरा किया और हमारे वीर वायु योद्धाओं से मुलाकात की। साहस, निडरता और देशभक्ति की मिसाल इन योद्धाओं के साथ वक्त बिताना गर्व की बात है। भारत अपने सशस्त्र बलों का हमेशा ऋणी रहेगा, जो देश की सुरक्षा के लिए सतत निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं।'

वायुसेना अधिकारियों ने दी विस्तृत जानकारी

सूत्रों के अनुसार, आदमपुर पहुंचने पर पीएम मोदी को वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने हालिया हमलों और भारत की जवाबी कार्रवाई से संबंधित पूर्ण विवरण दिया। जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से आदमपुर, पठानकोट, उधमपुर और भुज जैसे एयरबेस को निशाना बनाया गया, जिससे आंशिक नुकसान हुआ। लेकिन भारत की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस, रहीम यार खान और अन्य सैन्य ठिकानों को भारी क्षति पहुंचाई गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें