न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नकली हैं ऋतिक-कपिल के बाल? आलिम ने बताई सच्चाई, इस फिल्म के 21 साल पूरे होने पर फरहान ने शेयर किया वीडियो

मशहूर सेलेब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हाकिम ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बॉलीवुड एक्टर्स के बालों को लेकर खुलासा किया है। आलिम ने बताया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 18 Jun 2025 7:34:34

2 News : नकली हैं ऋतिक-कपिल के बाल? आलिम ने बताई सच्चाई, इस फिल्म के 21 साल पूरे होने पर फरहान ने शेयर किया वीडियो

मशहूर सेलेब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हाकिम ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बॉलीवुड एक्टर्स के बालों को लेकर खुलासा किया है। आलिम ने बताया कि एक्टर्स विग या हेयर पैच नहीं पहनते, जबकि लोगों के बीच यह अफवाहें बहुत आम हैं। असल में उनके खुद के बाल नकली हैं, लेकिन जिन सितारों के साथ वो काम करते हैं, उनके बाल पूरी तरह असली हैं। आलिम लंबे समय से सेलेब्स के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और क्रिकेटर्स एमएस धोनी व विराट कोहली तक के बाल काटे हैं।

आलिम ने हिंदी रश के साथ बातचीत में आलिम ने कहा कि मैंने ये अफवाहें सुनी हैं, लेकिन मैं आपको बताता हूं कि वो लोग हेयर पैच या विग नहीं पहनते। ईमानदारी से कहूं तो मेरे अपने बाल नकली हैं। मैं इस बारे में झूठ नहीं बोलता। बहुत से लोग मुझे मैसेज करते हैं और कहते हैं, किसी एक्टर का विग बहुत अच्छा है। मैं उन्हें बताता हूं कि आप गलतफहमी में हैं। जब आलिम से पूछा गया कि क्या ऋतिक रोशन और कपिल शर्मा के भी बाल नकली हैं, तो आलिम ने कहा, “नहीं, इन सबके असली बाल हैं।

कोई भी विग नहीं पहनता। सबके असली बाल हैं बॉस। मैं खुद उनके बाल काटता हूं। नकली बाल कैमरे पर असली बालों की तरह नहीं दिखते हैं। जैसे ऋतिक ‘वॉर’ में हेलिकॉप्टर शॉट देते हैं। उनके बाल तो असली हैं ही, उनके बालों की क्वालिटी भी बहुत शानदार है। सबके बाल अच्छे हैं।” इसके बाद आलिम ने हंसते हुए अपने सिर पर हाथ रखते हुए कहा कि ये नकली है।

फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनी थी ‘लक्ष्य’, ऋतिक रोशन थे लीड एक्टर

दिग्गज गीतकार व लेखक जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर ने अभिनेता और फिल्ममेकर के रूप अपनी पहचान बनाई है। फरहान की लोकप्रिय फिल्म 'लक्ष्य' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 21 साल पूरे हो चुके हैं। यह फिल्म 18 जून साल 2004 को रिलीज हुई थी। फरहान ने इस फिल्म को एक ऐसी कहानी बताया, जो जीवन के उद्देश्य को खोजने की प्रेरणा देती है।

फरहान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के यादगार पलों का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, “उद्देश्य खोजने की कहानी के 21 साल पूरे। एक-एक कदम आगे बढ़ने की कहानी...लक्ष्य।” उन्होंने पोस्ट में फिल्म की स्टारकास्ट को टैग कर उनके योगदान को याद किया। 'लक्ष्य' एक प्रेरणादायक वॉर-ड्रामा है। इसमें ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा और अमिताभ बच्चन जैसे सितारे थे।

फरहान के डायरेक्शन में बनी फिल्म का प्रोडक्शन रितेश सिधवानी ने किया और जावेद अख्तर ने इसकी कहानी लिखी थी। यह फिल्म फरहान के डायरेक्शन में बनने वाला दूसरा प्रोजेक्ट था। साल 1999 के कारगिल युद्ध के सैन्य अधिकारियों से हुई बातचीत से प्रेरित इस फिल्म की कहानी करण शेरगिल नामक एक युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दिल्ली के समृद्ध परिवार से है और शुरुआत में बिना किसी लक्ष्य के जीवन जीता है।

करण एक साहसी सैनिक बनकर अपनी पहचान और उद्देश्य की तलाश करता है। फिल्म में बोमन ईरानी, ओम पुरी, लिलेट दुबे, कुशल पंजाबी, शरद कपूर, सुशांत सिंह और परमीत सेठी भी थे। फरहान के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे अपनी अगली फिल्म '120 बहादुर' में बिजी हैं। यह 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ