न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलगाम अटैक: नेवी ऑफिसर विनय के साथ हनीमून के लिए यूरोप जाने वाली थी हिमांशी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की शहादत ने पूरे देश को झकझोर दिया। शादी के आठ दिन बाद हनीमून मनाने गए थे कश्मीर, आतंकियों ने पत्नी के सामने ही गोली मार दी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Apr 2025 3:55:33

पहलगाम अटैक: नेवी ऑफिसर विनय के साथ हनीमून के लिए यूरोप जाने वाली थी हिमांशी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए बर्बर आतंकी हमले में देश ने अपने एक जांबाज़ नौसेना अधिकारी को खो दिया। 26 वर्षीय लेफ्टिनेंट विनय नरवाल इस हमले में शहीद हो गए। उनकी शादी महज आठ दिन पहले ही हिमांशी नरवाल से हुई थी और दोनों हनीमून के लिए कश्मीर पहुंचे थे। दरअसल, कपल का प्लान यूरोप जाने का था, लेकिन वीजा न मिलने के चलते उन्होंने कश्मीर जाने का निर्णय लिया।

लेफ्टिनेंट विनय हरियाणा के करनाल जिले के सेक्टर-7 के निवासी थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, विनय और हिमांशी 21 अप्रैल को कश्मीर पहुंचे थे और 22 अप्रैल को पहलगाम के एक होटल में चेक-इन किया था। वह दोनों बैसरन घाटी घूमने निकले थे, जिसे मिनी स्विट्ज़रलैंड के नाम से भी जाना जाता है। तभी अचानक आतंकियों ने हमला कर दिया। इस हमले में विनय को हिमांशी के सामने ही गोलियों से भून दिया गया।

हिमांशी नरवाल द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में वह बताती हैं, “मैं अपने पति के साथ बैसरन घाटी में भेलपुरी खा रही थी। तभी एक आदमी आया, विनय की तरफ इशारा करते हुए बोला – ये मुस्लिम नहीं है – और सीधे गोली चला दी।”

विनय नरवाल पेशे से इंजीनियर थे और तीन साल पहले उन्होंने भारतीय नौसेना जॉइन की थी। उनकी तैनाती फिलहाल केरल के कोच्चि में थी। विनय के पिता राजेश कुमार पानीपत के कस्टम विभाग में सुप्रिटेंडेंट के पद पर कार्यरत हैं। उनकी मां आशा देवी गृहिणी हैं, जबकि दादा हवा सिंह हरियाणा पुलिस में थे और 2004 में सेवानिवृत्त हुए थे। विनय की बड़ी बहन सृष्टि दिल्ली में सिविल सेवा की तैयारी कर रही हैं।

यह घटना केवल एक परिवार की नहीं, पूरे देश की आंखों में आंसू ले आई है। विनय की वीरगति ने साबित कर दिया कि आतंक का कोई धर्म नहीं होता, लेकिन इसके शिकार हमेशा निर्दोष और राष्ट्र के सच्चे सेवक ही होते हैं। उनके बलिदान को भारत कभी नहीं भूलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत