न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिक्षा मंत्री की शपथ पर विपक्ष ने किया हमला, संसद के बाहर NEET को लेकर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारी हिरासत में

कांग्रेस का छात्र संगठन हाथ में बैनर लिए संसद का घेराव किए हुए हैं। छात्र गर्मी में जमीन पर बैठकर विरोध करते हुए मांग कर रहे हैं कि शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 24 Jun 2024 3:49:18

शिक्षा मंत्री की शपथ पर विपक्ष ने किया हमला, संसद के बाहर NEET को लेकर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारी हिरासत में

नई दिल्ली। संसद के पहले सत्र में जब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शपथ लेने के लिए खड़े हुए तो विपक्षी दल नीट नीट चिल्लाने लगे। वहीं, संसद के बाहर NSUI के छात्रों का प्रोटेस्ट चल रहा है। छात्र संगठन एनटीए और शिक्षा मंक्षी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

नीट यूजी पेपर लीक मामले में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ़ इंडिया (NSUI) के कार्यकर्ता दिल्ली में संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यह विरोध नीट पेपर लीक मामले में एनटीए और शिक्षा मंत्री के खिलाफ किया जा रहा है। इसमें एनएसयूआई के अध्यक्ष वरुण चौधरी के साथ संगठन से जुड़े अन्य छात्र शामिल हैं। वहीं, लोकसभा सत्र में भी नीट पेपर लीक मामले की गूंज सुनाई दी।

संसद के अंदर जहां NEET-NEET के नारे लगे, वहीं संसद के बाहर भी नीट को लेकर प्रदर्शनकारियों ने खूब हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए संसद के बाहर पुलिस कर्मी मौजूद हैं और चारों तरफ पुलिस ने बैरिकेडिंग भी लगाई हुई है, लेकिन छात्र बैरिकेडिंग पर चढ़कर दूसरी तरफ जाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। एनटीए के खिलाफ इस प्रदर्शन में छात्रों का कहना है कि शिक्षा मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।

सदन के पहले दिन जब सत्ता पक्ष के सदस्यों ने शपथ लेना शुरू किया, इसी दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सांसद के तौर पर शपथ लेने के लिए उठे तो विपक्षी सदस्यों ने नीट परीक्षा को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। शिक्षा मंत्री शपथ लेने पहुंच रहे थे और संसद में नीट-नीट के नारे लग रहे थे। इस दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने अपनी स्पीच पूरी की और शपथ ग्रहण की।

हाथ में बैनर लिए संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहे NSUI के छात्र

कांग्रेस का छात्र संगठन हाथ में बैनर लिए संसद का घेराव किए हुए हैं। छात्र गर्मी में जमीन पर बैठकर विरोध करते हुए मांग कर रहे हैं कि शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। छात्रों को रोकने के लिए वहां कई पुलिस वाले भी मौजूद हैं। बैरिकेटिंग के जरिये छात्रों को आगे जाने से रोका जा रहा है लेकिन छात्र बैरिकेडिंग पर चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।

नीट मामले में जांच जारी

पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में बिहार में अनियमितताओं और पेपर लीक का मामला सामने आया। इसके साथ ही कुछ उम्मीदवार सार्वजनिक रूप से सामने आए हैं, उन्होंने दावा किया है कि उन्हें परीक्षा से एक दिन पहले ही पेपर मिल गया था। इन आरोपों के कारण कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए और कई उच्च न्यायालयों के साथ-साथ सर्वोच्च न्यायालय में भी याचिकाएं दायर की गईं। EOU की रिपोर्ट मिलने के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने एनटीए के खिलाफ एक्शन लेते हुए डीजी को बदल दिया है। साथ ही देर रात NEET से जुड़े मामले की जांच का जिम्मा CBI को दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका