न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में लगातार बढ़ रहे ओमिक्रोन के मामले, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 1700 के पार

देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक अब देश में इसके नए मामले बढ़कर 1700 हो गए हैं। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक देश में ओमिक्रोन के मामले अब तक करीब 23 राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दर्ज किए जा चुके हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 03 Jan 2022 1:16:25

देश में लगातार बढ़ रहे ओमिक्रोन के मामले, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा पहुंचा  1700 के पार

देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक अब देश में इसके नए मामले बढ़कर 1700 हो गए हैं। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक देश में ओमिक्रोन के मामले अब तक करीब 23 राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दर्ज किए जा चुके हैं। इसको देखते हुए केंद्र की तरफ से राज्‍यों को एहतियात बरतने और टीकाकरण को तेज करने के लिए जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं।

omicron,coronavirus,corona new variant omicron,omicron cases in india,india corona updates

ओमिक्रोन के केस सबसे ज्यादा महाराष्‍ट्र में है। महाराष्ट्र में रविवार को ओमीक्रोन के 50 मामले आए। महाराष्ट्र में अब तक 510 लोग ओमिक्रोन से संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें से 193 ठीक हुए हैं। वहीं दिल्‍ली में 351 मामले सामने आए हैं जिसमें से 57 ठीक हुए हैं। इसी तरह से केरल में 156 मामले सामने आए हैं और एक मरीज ठीक हो चुका है। इसके बाद गुजरात में 136, तमिल नाडु में 121, राजस्थान में 120 केस अब तक सामने आ चुके हैं। तेलंगाना में रविवार को पांच और मामले सामने आये है जिसके बाद इस स्वरूप के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 84 हो गई। कर्नाटक में रविवार को ओमिक्रॉन के 10 नए केस दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ यहां कुल मामलों की संख्या 76 तक पहुंच गई है।

देश में बढ़ते ओमिक्रोन के साथ-साथ कोरोना के केस भी बढ़ना शुरू हो गए हैं। बीते दिन 33 हजार 750 नए केस सामने आए हैं जबकि इस दौरान 123 लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद देश में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या अब 1 लाख 45 हजार 582 हो चुकी है। हालांकि, इस दौरान कोरोना से 10 हजार 846 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। इसके बाद देश में अब तक कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3 करोड़ 42 लाख 95 हजार 407 हो चुकी है। जबकि, इस महामारी के चलते अब तक 4 लाख 81 हजार 893 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। देश में अब तक रिकॉर्ड 145 करोड़ से ज्यादा टीकाकरण किया जा चुका है। देश में आज यानी 3 जनवरी से 15-18 आयु वर्ग के बच्चों के लिए COVID टीकाकरण किया जा रहा हैं। अब तक 9.43 लाख बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज लग गई है। साथ ही टीके के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या 13 लाख के करीब पहुंच चुकी है। वैक्सीनेशन और रजिस्ट्रेशन की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी