न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

NCW ने विभव कुमार को फिर भेजा नोटिस, जवाब नहीं आने पर घर जाएगी

NCW चीफ रेखा शर्मा ने कहा है कि स्वाति के साथ दिल्ली मुख्यमंत्री आवास पर मारपीट करने वाले विभव कुमार को फिर से नोटिस भेजा गया है। अगर वह इस नोटिस का जवाब नहीं देता है तो अब उनकी टीम उसके आवास पर जाएगी। उन्होंने कहा है कि वह स्वाति से पर्सनली भी मुलाकात करेंगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 17 May 2024 1:13:01

NCW ने विभव कुमार को फिर भेजा नोटिस, जवाब नहीं आने पर घर जाएगी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने स्वत: संज्ञान लिया है। NCW चीफ रेखा शर्मा ने कहा है कि स्वाति के साथ दिल्ली मुख्यमंत्री आवास पर मारपीट करने वाले विभव कुमार को फिर से नोटिस भेजा गया है। अगर वह इस नोटिस का जवाब नहीं देता है तो अब उनकी टीम उसके आवास पर जाएगी। उन्होंने कहा है कि वह स्वाति से पर्सनली भी मुलाकात करेंगी।

रेखा शर्मा ने कहा कि विभव कुमार को फिर से नोटिस जारी किया गया है। मेरी टीम आज नोटिस देने के लिए विभव के घर गई थी। फिलहाल कल जब हमने नोटिस भेजा तो विभव की पत्नी ने उसे रिसीव नहीं किया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हमें उम्मीद है कि हमारे नोटिस के जवाब में विभव दफ्तर आएगा। उन्होंने कहा कि हम व्यक्तिगत रूप से जाकर भी स्वाति मालीवाल से मुलाकात करने वाले हैं। मैं उनके साथ खड़ी हूं। वह हमेशा महिलाओं की बात उठाती हैं।

राष्ट्रीय महिला आयोग की चीफ रेखा शर्मा ने कहा, "जब हमने इस मामले को सोशल मीडिया पर देखा तो हमने स्वतः संज्ञान लिया। मैं इस मामले पर करीबी नजर रखे हुए थी। मैंने उन्हें शिकायत दर्ज कराने को कहा। मुझे लगता है कि वह सदमे में थी क्योंकि कोई भी यह उम्मीद नहीं कर सकता था कि उनके नेता के आवास पर उन्हें इस तरह पीटा जाएगा।"

एनसीडब्ल्यू चीफ ने कहा, "वह एक ऐसी सांसद हैं जो हमेशा महिलाओं के मुद्दों को उठाती रही हैं। मैंने उससे कहा कि मैं आपके साथ हूं और आप शिकायत करो। काफी देर तक सोचने के बाद उन्होंने शिकायत दर्ज कराई।"

रेखा शर्मा ने बताया कि हमने विभव को एक नोटिस भेजा है, लेकिन उसकी पत्नी ने इसे स्वीकार नहीं किया इसलिए हमने वह नोटिस उसके दरवाजे पर चिपका दिया। अगर कल तक वह नहीं आता है तो हम उनके आवास पर जाएंगे। हम ये सुनिश्चित करेंगे कि हमारी टीम उससे मिले। मुझे उम्मीद है कि वह कल दफ्तर आएगा। उन्होंने कहा कि हमें बताया गया है कि पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी