इसमें अंबाती रायुडू 72 (27) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी भी काम आई। रायुडू ने 27 गेंद की अपनी पारी में सात छक्के लगाए। इन छक्कों में एक छ्क्का तो ऐसा था जिसने मुंबई इंडियंस के डग आउट में रखा रेफ्रिजरेटर का शीशा तोड़ा दिया। रायुडू ने एक्स्ट्रा कवर्स के ऊपर से शॉट लगाया और गेंद सीधा जाकर मुंबई के डग आउट में रखे फ्रिज के कांच पर लगी वह टुकड़े-टुकड़े हो गया। चेन्नई की ओर से बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। बोल्ट ने पहले ही ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ को चलता किया था। लेकिन, इसके बाद मोईन अली 58 (36) और फाफ डु प्लेसी 50 (28) ने शानदार बल्लेबाजी कर चेन्नई को मजबूत शुरुआत दी। 12वें ओवर में पोलार्ड ने डुप्लेसी और सुरेश रैना को एक के बाद एक आउट कर चेन्नई को संकट में ला दिया। जवाब में मुंबई को कायरन पोलार्ड की पारी ने जीत दिलाई। उन्होंने सिर्फ 34 गेंद पर 6 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 87 रन बनाए।Tod dala....
— मुंबई Matters™✳️ (@mumbaimatterz) May 1, 2021
Rayudu smashed not only Bumrah but also broke mumbai indians fridge too😂.. pic.twitter.com/WlsyiT8xpQ













