न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आतंकवाद को कम करने के लिए एक मल्टी प्रोन स्ट्रैटेजी की जरूरत: गुलाम नबी आजाद

पहलगाम हमले पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि अब पाकिस्तान को सबक सिखाने का समय आ गया है। उन्होंने सेना को मिली छूट और एकजुटता की जरूरत पर जोर दिया, साथ ही धर्म के नाम पर बदले से बचने की सलाह दी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 30 Apr 2025 1:34:57

आतंकवाद को कम करने के लिए एक मल्टी प्रोन स्ट्रैटेजी की जरूरत: गुलाम नबी आजाद

पहलगाम हमले के संदर्भ में जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पिछले आठ दिनों से पूरे देश में यह आवाज उठ रही है कि अब बहुत हो चुका है, अब पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहिए और सरकार को एक्शन लेना चाहिए। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी और सरकार को सोचना होगा कि कहां और कब कार्रवाई की जाए। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि सरकार ने मंगलवार को सही फैसला लिया है, जिसमें सेना को पूरी छूट दी गई है। उन्होंने कहा कि अब हमें सरकार के फैसले का इंतजार करना चाहिए। उनका मानना है कि आतंकवाद को कम करने के लिए एक मल्टी प्रोन स्ट्रैटेजी की जरूरत है, जहां एक साथ कई मोर्चों पर काम किया जाए।

गुलाम नबी आजाद ने यह भी कहा कि अधिकतर आतंकी घटनाओं में शामिल लोग गरीब और बेरोजगार होते हैं, जबकि विचारधारा से मजबूत आतंकी कम होते हैं। उनका कहना था कि पाकिस्तान पहले भी अपने आतंकियों द्वारा धर्म के आधार पर लोगों को निशाना बनाता था, जैसे पंजाब में सिखों को मारने का उदाहरण है। उन्होंने चेतावनी दी कि भारत को पाकिस्तान के किसी भी जाल में नहीं फंसना चाहिए।

यूनिटी का समय:

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में सुरक्षा की स्थिति पर हमेशा बात होती रही है, लेकिन अब समय आ चुका है कि हम सही समय का इंतजार करें, ताकि हम पाकिस्तान को जवाब दे सकें। उन्होंने कहा कि इस समय अगर हम अपनी बातों में भेदभाव करेंगे तो यह पाकिस्तान को फायदा देगा, इसलिए हमें एकजुट रहना चाहिए। उनका मानना है कि पाकिस्तान में सेना और सरकार के बीच विवादों के बावजूद वे एकजुट हो चुके हैं और हमें भी एकता दिखानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर संसद का सत्र बुलाया जाए, तो सभी राजनीतिक दलों को केवल इस मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

गुनाह की सजा पूरी कौम को नहीं मिलनी चाहिए:

गुलाम नबी आजाद ने यह भी स्पष्ट किया कि जो भी इस आतंकवादी घटना के लिए जिम्मेदार था, वह पाकिस्तानी मुस्लिम था और यदि कोई हिंदू-मुसलमान भी ऐसा करता, तो गुनाह सिर्फ व्यक्ति का है। उन्होंने कहा कि ऐसे गुनाहों के लिए पूरी कौम को सजा नहीं मिलनी चाहिए। धर्म के नाम पर बदला लेने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक भारत में कोई भी हमें विभाजित नहीं कर सका है, इसलिए हमें सजग रहने की आवश्यकता है।

उनके अनुसार, यह लड़ाई न तो राजनीतिक पार्टियों को लड़ी जानी है, न ही किसी नेता को, बल्कि यह लड़ाई भारतीय सेना लड़ेगी, जो तय करेगी कि कार्रवाई कहां और कब हो, और सजा क्या होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत