न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में म्यूकोरमाइकोसिस के मरीजों का होगा मुफ्त इलाज : टोपे

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सोमवार को कहा कि म्यूकोरमाइकोसिस के मरीजों का इलाज राज्य सरकार की प्रमुख चिकित्सा बीमा योजना के तहत मुफ्त में किया जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 11 May 2021 10:00:23

महाराष्ट्र में म्यूकोरमाइकोसिस के मरीजों का होगा मुफ्त इलाज : टोपे

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सोमवार को कहा कि म्यूकोरमाइकोसिस के मरीजों का इलाज राज्य सरकार की प्रमुख चिकित्सा बीमा योजना के तहत मुफ्त में किया जाएगा। एक आधिकारिक बयान में टोपे के हवाले से कहा गया है कि म्यूकोरमाइकोसिस रोगियों को महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना के तहत कवर किया जाएगा क्योंकि इस कवक संक्रमण से निपटने के लिए जरूरी दवाएं महंगी हैं। बयान के अनुसार उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य योजना के तहत शामिल 1,000 अस्पतालों में ऐसे मरीजों का मुफ्त इलाज किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि इस बीमारी के लक्षण उन कोविड-19 रोगियों में देखे जा रहे हैं जो मधुमेह से पीड़ित हैं और जिनका मधुमेह नियंत्रण में नहीं है। बयान में कहा गया कि टोपे ने मध्य महाराष्ट्र के जालना में मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत करते हुए यह टिप्पणी की।

मंत्री ने कहा कि म्यूकोरमाइकोसिस रोगियों के इलाज के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले इंजेक्शनों के बारे में शिकायतें हैं कि उन्हें वास्तविक कीमत से अधिक पर बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी दरों पर सीमा तय की जाएगी।

क्या है म्‍यूकर माइकोसिस?

म्‍यूकर माइकोसिस या ब्‍लैक फंगस बीमारी कोविड-19 से ठीक हुए मरीजों में सामने आ रही है। वायरस की तरह फंगस भी कोविड मरीजों पर हावी हे रहा हैं। खासातौर पर उन मरीजों को जो पहले से हाई ब्‍लड प्रेशर या मधुमेह से पीड़ित हैं। ब्लैक फंगस (म्युकर माइकोसिस) कैंसर की तरह मरीजों की हड्डियां तक गला रहा है। यह अपने आसपास की कोशिकाएं भी नष्ट कर सकता है। दरअसल, अनियंत्रित मधुमेह की बीमारी वाले लोगों के कोरोना संक्रमित होने पर जरूरत से ज्‍यादा स्‍टेरॉयड के इस्‍तेमाल से ब्‍लैक फंगस का खतरा बढ़ जाता है। यह फंगल इन्‍फेक्‍शन नाक और आंख के रास्‍ते शरीर में प्रवेश करता है। आंख के नीचे फंगस जमा होने से सेंट्रल रेटिंग आर्टरी में ब्‍लड का फ्लो बंद हो जाता है। आंखों में इंफेक्‍शन के बाद यह एक-दो दिन में ब्रेन तक पहुंच जाता है। तब आंख निकालना मजबूरी होती है। यदि आंख निकालने में देर हो जाए तो मरीज की जान बचानी मुश्किल है।

61,607 कोरोना मरीज हुए ठीक

महाराष्‍ट्र से सोमवार को अच्‍छी खबर आई है। सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 37,236 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इसी अवधि में 549 लोगों की मौत हुई है। बता दे, इससे पहले रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोना के 48 हजार 401 नए मामले सामने आए थे। मरीजों की ये संख्या शनिवार के आंकड़े से 5 हजार 204 कम रही थी। शनिवार को कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या 53 हजार 605 रही थी।

बता दें कि महाराष्‍ट्र देश का सर्वाधिक कोरोना प्रभावित राज्‍य है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से राज्‍य कोरोना के नए मामलों में कमी देखने को मिल रही है। वहीं रविवार को आए आंकड़ों ने महाराष्ट्र में रहने वाले लोगों को थोड़ी राहत दी थी। राज्‍य सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 61,607 लोगों को कोरोना से ठीक होने के बाद अस्‍पताल से छुट्टी दी गई है। इसके बाद राज्‍य में कोरोना केस के सक्रिय मामले बढ़कर अब 5.90 लाख हो गए हैं। इसके साथ ही महाराष्‍ट्र में अब तक कुल 51.38 लाख कोरोना केस सामने आ चुके हैं। वहीं राज्‍य में अब तक 76 हजार 398 लोगों की मौत हुई है। महाराष्‍ट्र में कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा अब बढ़कर 44.69 लाख हो गया है।

मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1794 नए केस सामने आए हैं। इस अवधि में श‍हर में 74 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ इस दौरान शहर में 3580 लोगों को कोरोना से ठीक होने के बाद अस्‍पताल से छुट्टी दी गई है। अब तक मुंबई में 6.78 लाख लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत