न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मंकीपॉक्स कोई नई बीमारी नहीं, इससे डरने या घबराने की जरूरत नहीं: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

देश में मंकीपॉक्स बीमारी के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि इस वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह कोई नई बीमारी नहीं है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Aug 2022 7:14:21

मंकीपॉक्स कोई नई बीमारी नहीं, इससे डरने या घबराने की जरूरत नहीं: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

देश में मंकीपॉक्स बीमारी के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि इस वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह कोई नई बीमारी नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि, मंकीपॉक्स भारत और दुनिया में कोई नई बीमारी नहीं है। 1970 के बाद से दुनिया में बहुत सारे मामले अफ्रीका में देखे गए हैं। हेल्थ मिनिस्टर मनसुख मांडविया ने संसद में बोलते हुए कहा कि इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए हरसंभव निगरानी की जा रही है। कोरोना महामारी के दौरान मिले अनुभवों को हम अपनाते हुए काम कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मडाविया नेकहा कि भारत में अब तक मंकीपॉक्स के 8 मामले सामने आए हैं और निदान और टीकों के विकास की निगरानी के लिए एक राष्ट्रीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है।

उन्होंने कहा कि, मंकीपॉक्स वायरस, कोरोना की तरह तेजी से नहीं फैलता है क्योंकि नजदीकी संपर्क में आने पर ही इसका संक्रमण होता है।

उन्होंने कहा कि जब दुनिया में मंकीपॉक्स के मामले सामने आने लगे, तभी भारत ने अपनी तैयारी शुरू कर दी थी। केरल में पहला मामला मिलने से पहले हमने सभी राज्यों को दिशा-निर्देश जारी किए थे। हमने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी सरकारों को लिखा है कि यात्रियों की स्क्रीनिंग रिपोर्ट भी हमें भेजी जाए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यसभा में कहा कि मंकीपॉक्स को हमारे वैज्ञानिकों ने अलग-थलग कर दिया है और आईसीएमआर (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) ने भी ‘एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट’ जारी किया है। जैसे कोविड के समय किया गया था, ताकि इसका टीका बनाया जा सके।

वहीं मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित मरीजों को लगभग दो सप्ताह के लिए आइसोलेशन में रखने की सिफारिश करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि वायरस का अध्ययन करने के लिए एक केंद्रीय कार्य बल का गठन किया गया है और केरल को सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है। बता दें कि केरल में सोमवार को देश में मंकीपॉक्स से मौत की पहली सूचना मिली है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला