न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'22 मिनट में हमारी सेनाओं ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया', PM मोदी का पहलगाम हमले के एक महीने बाद सरहद से सशक्त संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीकानेर से ऑपरेशन सिंदूर और विकास परियोजनाओं को लेकर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने आतंकवाद पर सख्त रुख और राजस्थान में हो रहे औद्योगिक व इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर विस्तार से बात की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 22 May 2025 1:03:15

'22 मिनट में हमारी सेनाओं ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया', PM मोदी का पहलगाम हमले के एक महीने बाद सरहद से  सशक्त संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के बीकानेर दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने लगभग 26,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी ने करणी माता के दर्शन किए और पुनर्विकसित देशनोक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने एक भावनात्मक और मजबूत भाषण के जरिए हालिया सुरक्षा घटनाओं और विकास कार्यों पर देशवासियों को संबोधित किया।

बीकानेर में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “साथियों, ये एक संयोग है कि जब बालाकोट में एयर स्ट्राइक हुई थी, तब हमारी पहली जनसभा राजस्थान की सीमा पर हुई थी। अब ऑपरेशन सिंदूर के बाद, फिर से हमारी पहली सभा राजस्थान के बीकानेर में हो रही है। दुनिया ने देख लिया कि जब सिंदूर बारूद बन जाए, तो परिणाम क्या होता है।”

उन्होंने आगे कहा, “22 तारीख को हुए आतंकी हमले के जवाब में, मात्र 22 मिनट में आतंकियों के 9 सबसे बड़े ठिकानों को तबाह कर दिया गया। हमारी सरकार ने तीनों सेनाओं को पूरी छूट दी थी और हमारी सेनाओं ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। देश ने आतंक को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया है।”

विकास की ओर कदम – सिंचाई और बिजली परियोजनाएं

राजस्थान में चल रहे विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आज यहां बिजली और सिंचाई से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ हुआ है। पानी का महत्व इस क्षेत्र से बेहतर कोई नहीं जानता। हम एक ओर सिंचाई परियोजनाओं को पूरा कर रहे हैं और दूसरी ओर नदियों को आपस में जोड़ने का काम भी कर रहे हैं। डबल इंजन की सरकार राजस्थान के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

उन्होंने बीकानेर के प्रसिद्ध रसगुल्लों का उल्लेख करते हुए कहा, “बीकानेर के रसगुल्ले की मिठास हर किसी को याद है। इनकी पहचान आज विश्व स्तर पर है।”

युवाओं को मिल रहे नए अवसर

देश में बढ़ती आधारभूत संरचना पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “राजस्थान के गांव-गांव में आज अच्छी सड़कों का निर्माण हो रहा है। रेलवे का तेजी से विकास हो रहा है, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं। जहां अच्छी सड़क होती है, वहां उद्योग लगता है। और रेलवे से तो सबसे अधिक लाभ हमारे नौजवानों को मिल रहा है।”

पीएम मोदी ने कहा कि देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना पर भी तेज़ी से कार्य चल रहा है और रेलवे स्टेशन अब विरासत और विकास की झलक प्रस्तुत कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?