न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तानी जासूस ज्योति मल्होत्रा का मुंबई दौरा, भीड़भाड़ वाले इलाकों के फोटो-वीडियो किए रिकॉर्ड, किसे भेजे? अब होगा बड़ा खुलासा

जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने मुंबई के कई संवेदनशील इलाकों के फोटो और वीडियो बनाए थे। सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं कि ये डाटा किसे भेजा गया और क्या इसमें खुफिया जानकारी थी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 22 May 2025 9:53:29

पाकिस्तानी जासूस ज्योति मल्होत्रा का मुंबई दौरा, भीड़भाड़ वाले इलाकों के फोटो-वीडियो किए रिकॉर्ड, किसे भेजे? अब होगा बड़ा खुलासा

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार की गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के मुंबई दौरों की जांच तेज़ हो गई है। जांच एजेंसियों को जानकारी मिली है कि ज्योति साल 2023 और 2024 के बीच कुल 4 बार मुंबई गई थी। इनमें तीन बार वह साल 2024 में और एक बार 2023 में मुंबई आई थी। हर बार वह शहर के कई संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में गई और वहां की तस्वीरें व वीडियो रिकॉर्ड किए।

जुलाई, अगस्त और सितंबर 2024 में लगातार मुंबई ट्रिप्स

सूत्रों के अनुसार, ज्योति जुलाई 2024 में लक्जरी बस से मुंबई पहुंची थी। इसके बाद अगस्त 2024 में वह कर्णावती एक्सप्रेस से अहमदाबाद से मुंबई आई। फिर सितंबर में उसने नई दिल्ली से पंजाब मेल ट्रेन के जरिए मुंबई का रुख किया। 2023 में गणेश उत्सव के दौरान उसने ‘लालबाग के राजा’ के दर्शन के बहाने भारी भीड़ और इलाके का वीडियो बनाया था।

ज्योति ने अपने डिवाइस से डिलीट किए डेटा

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि ज्योति ने अपने मोबाइल और अन्य डिवाइसेज से कई फोटोज और वीडियोज डिलीट कर दिए थे। हालांकि, फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने इन्हें विशेष तकनीक से रिकवर कर लिया है। अब यह जांच की जा रही है कि ये डाटा किसे भेजा गया और क्या उसमें संवेदनशील या खुफिया जानकारी शामिल थी।

पुलिस रिमांड में की जा रही है पूछताछ

फिलहाल ज्योति को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर रखा गया है, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि 2023 में उसकी मुलाकात पाकिस्तान हाई कमिशन के अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई थी, जिसे हाल ही में भारत से निष्कासित कर दिया गया है। उसी की मदद से ज्योति पाकिस्तान गई थी और वहां ISI एजेंट्स से मिली थी।

प्रोपेगेंडा फैलाने का आरोप, सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि ज्योति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से पाकिस्तान की सकारात्मक छवि को बढ़ावा देने और भारत के खिलाफ भ्रामक प्रचार करने की कोशिश की थी। उसने WhatsApp, Telegram और Snapchat जैसे एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए पाकिस्तानी एजेंट्स से संपर्क बनाए रखा।

अब सुरक्षा एजेंसियां उन संदिग्धों की भी तलाश कर रही हैं जो ज्योति के नेटवर्क का हिस्सा हो सकते हैं और इस जासूसी मामले से जुड़े हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा