न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मणिपुर: सेना के जवान का अपहरण फिर की हत्या, जांच में जुटी लोकल पुलिस

मणिपुर में एक सेना के जवान की हत्या कर दी गई। मणिपुर के एक गांव में सेना के एक जवान को उसके घर से पहले अपहरण किया गया और उसके बाद हत्या कर दी गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 18 Sep 2023 12:43:26

मणिपुर: सेना के जवान का अपहरण फिर की हत्या, जांच में जुटी लोकल पुलिस

इंफाल। मणिपुर में एक सेना के जवान की हत्या कर दी गई। मणिपुर के एक गांव में सेना के एक जवान को उसके घर से पहले अपहरण किया गया और उसके बाद हत्या कर दी गई। सेना में कार्यरत सर्टो थांगथांग कोम छुट्टी पर थे। उन्हें शनिवार को इंफाल पश्चिम जिले में उनके घर से अपहरण कर लिया गया। जबकि रविवार सुबह उनका शव मिला। शनिवार सुबह करीब 10 बजे अज्ञात हथियारबंद लोगों ने सेना के जवान को उनके घर से अपहरण किया था।

जब सेना के जवान का अपहरण हुआ तो उनका 10 वर्षीय बेटा भी उनके साथ मौजूद था। चश्मदीद बेटे के अनुसार तीन हथियारबंद लोग उनके घर में दाखिल हुए, जब उनके पिता और वह बरामदे पर काम कर रहे थे। उनके बेटे ने पुलिस को बताया कि उन लोगों ने जवान के सिर पर पिस्तौल रख दी और एक सफेद वाहन में जबरदस्ती ले गए।

थांगथांग कोम का शव इंफाल पूर्व में मोंगजम के पूर्व खुनिंगथेक गांव में मिला। जवान के पहचान की पुष्टि उनके भाई और बहनोई ने की। उन्होंने शव की पुष्टि करने के बाद बताया कि थांगथांग के सिर पर एक गोली का घाव भी था।

वहीं अपने जवान की मौत पर सेना ने एक बयान में कहा, “हम सिपाही सर्टो थांगथांग कोम की हत्या की कड़ी निंदा करते हैं और इस कठिन समय में उनके परिवार के साथ खड़े हैं।” एक आधिकारिक बयान के अनुसार अंतिम संस्कार परिवार की इच्छा के अनुसार किया जाएगा। बयान में कहा गया है कि सेना ने परिवार की हरसंभव मदद के लिए एक टीम भेजी है।

गौरतलब है कि इसके पहले मणिपुर में एक पुलिस कर्मी की ड्यूटी के दौरान हत्या कर दी गई थी। कुकी समुदाय से आने वाले पुलिस अधिकारी उप-निरीक्षक ओंखोमांग हाओकिप मैतई प्रभुत्व वाले बिष्णुपुर जिले में तैनात थे। लेकिन वे अपनी पोस्टिंग से भाग गए और कुकी प्रभुत्व वाले चुराचांदपुर में सुरक्षा की तलाश में चले गए। चार महीने बाद उनकी ड्यूटी के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। अगस्त के अंत में चुराचांदपुर-बिष्णुपुर सीमा पर तीन दिनों की भारी गोलीबारी के बाद चिंगफ़ेई में चौकी बनाई गई थी। यही उनकी हत्या हुई।

कुछ साल पहले हुई थी डीएससी में नियुक्ति

मृतक जवान थांगथांग 8वीं असम रेजिमेंट से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद कुछ साल पहले डीएससी में फिर से नियुक्त हुए थे। वे छुट्टी पर घर गए हुए थे और सोमवार को उसे ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। उनकी पत्नी सोमिवोन कॉम ने कहा कि उनका परिवार अपने दो बच्चों की पढ़ाई के लिए हैप्पी वैली इलाके में रह रहा है।

कोम यूनियन मणिपुर (केयूएम) के अध्यक्ष, सर्टो अहोउ कोम ने कहा, 'कोम आदिवासी समुदाय मणिपुर में अल्पसंख्यक है। यह एक शांतिप्रिय समाज है और यह किसी समुदाय के साथ शामिल या पक्षपात नहीं करता है।'

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती