न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नल सोफिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर घिरे विजय शाह, सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। हाईकोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर टिप्पणी की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 16 May 2025 10:13:57

कर्नल सोफिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर घिरे विजय शाह, सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित बयान को लेकर मध्यप्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इस मामले में आज (16 मई 2025) सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इससे पहले गुरुवार (15 मई 2025) को सुप्रीम कोर्ट ने शाह की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर पर रोक लगाने की मांग की थी। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को विशेष रूप से संवेदनशील समय में बेहद सतर्कता से बयान देने चाहिए।

विजय शाह ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा कि उनके बयान को गलत समझा गया और उन्होंने इस पर माफी भी मांग ली है। उन्होंने दावा किया कि मीडिया ने इस मुद्दे को अनावश्यक रूप से बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत किया। गौरतलब है कि कर्नल सोफिया कुरैशी पर शाह की विवादास्पद टिप्पणी को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। विजय शाह ने हाईकोर्ट के इसी आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के संदर्भ में मीडिया को जानकारी देने वाली भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल कुरैशी पर दिए गए बयान का संज्ञान लिया था।

"आप किस तरह के बयान दे रहे हैं..."

मामले को भारत के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई और न्यायमूर्ति जॉर्ज ऑगस्टीन मसीह की खंडपीठ के समक्ष तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को शाह की ओर से दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि यह एक मंत्री की जिम्मेदारी को दर्शाने वाला व्यवहार नहीं है। मुख्य न्यायाधीश ने कहा, "आप किस तरह के बयान दे रहे हैं? आप सरकार के एक जिम्मेदार मंत्री हैं और ऐसे समय में जब देश संवेदनशील परिस्थितियों से गुजर रहा है, संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से संयम की अपेक्षा की जाती है।"

‘मीडिया ने दुर्भाग्य से बयान को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया’

वरिष्ठ अधिवक्ता विभा दत्ता मखीजा ने विजय शाह की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पेश होते हुए मध्यप्रदेश हाईकोर्ट द्वारा उनके खिलाफ दिए गए एफआईआर दर्ज कराने के आदेश पर रोक की मांग की। सुप्रीम कोर्ट ने आज, 16 मई 2025 को इस मामले पर सुनवाई की सहमति दी है। कोर्ट ने यह भी सुझाव दिया कि शाह के वकील हाईकोर्ट को सूचित करें, जिसने 15 मई को मामले को सूचीबद्ध किया था। मखीजा ने मौखिक रूप से कहा कि मीडिया ने मंत्री की टिप्पणियों को दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया।

मुख्य न्यायाधीश गवई ने सुनवाई के दौरान यह भी सवाल उठाया कि क्या सिर्फ इस आधार पर कि याचिकाकर्ता एक मंत्री हैं, उन्हें सीधे सुप्रीम कोर्ट में आने का विशेषाधिकार मिलना चाहिए? उन्होंने पूछा, "क्या सिर्फ इसलिए कि कोई मंत्री है, यह मामला सुप्रीम कोर्ट में ही सुना जाना चाहिए?" इस पर मखीजा ने तर्क दिया कि शाह ने सार्वजनिक रूप से खेद प्रकट किया है और उनके पास इसका रिकॉर्ड भी उपलब्ध है।

हाईकोर्ट ने डीजीपी को क्या दिया था आदेश?

बुधवार, 14 मई 2025 को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को चार घंटे के भीतर विजय शाह के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने का आदेश दिया था। न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि इस आदेश के अनुपालन में देरी होती है, तो डीजीपी के विरुद्ध अवमानना की कार्रवाई की जा सकती है। न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन और न्यायमूर्ति अनुराधा शुक्ला की पीठ ने आदेश में कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला विभिन्न जातियों, धर्मों और भाषाओं के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के अपराध की श्रेणी में आता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी