न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'हिंदुओं को क्यों गाली दे रहे हैं?' PAK आर्मी चीफ जनरल मुनीर पर भड़के जावेद अख्तर

जावेद अख्तर ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर की हिंदुओं पर की गई टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी। पहलगाम हमले के बाद भारत की सैन्य कार्रवाई और पाकिस्तान के बयान पर उठे सवालों पर पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 16 May 2025 11:13:06

 'हिंदुओं को क्यों गाली दे रहे हैं?' PAK आर्मी चीफ जनरल मुनीर पर भड़के जावेद अख्तर

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने सख्त रुख अपनाते हुए पाकिस्तान और पीओके में कई आतंकी ठिकानों को ऑपरेशन सिंदूर के तहत तबाह कर दिया। इस सैन्य कार्रवाई के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और गहरा गया है। इन हालातों के बीच मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर के हालिया बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि असीम मुनीर की टिप्पणियां न केवल असंवेदनशील हैं, बल्कि धार्मिक रूप से भी विभाजनकारी हैं।

क्या कहा था असीम मुनीर ने?

बताते चलें कि पहलगाम हमले में 26 निर्दोष लोग मारे गए थे। इस हमले की प्रतिक्रिया में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसमें पाकिस्तानी सीमा के भीतर कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। यह अभियान 10 मई को सीजफायर के साथ समाप्त हुआ। इसी अवधि में असीम मुनीर ने बयान दिया था कि "हमारे पूर्वजों का मानना था कि हम हर मायने में हिंदुओं से अलग हैं – हमारी सोच, परंपराएं, रीति-रिवाज और महत्वाकांक्षाएं तक अलग हैं।"

जावेद अख्तर ने जताई कड़ी नाराज़गी

एक इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने वकील व राजनेता कपिल सिब्बल के साथ बातचीत करते हुए असीम मुनीर की बयानबाज़ी को असंवेदनशील और खतरनाक बताया। उन्होंने कहा, "देश सरकार से बनता है, और सरकार अगर गलत है तो उसका खामियाजा सबसे पहले वहां के नागरिक ही भुगतते हैं। हमारी नाराजगी सरकार, सेना और चरमपंथियों से होनी चाहिए – आम लोगों से नहीं। हमें उन मासूम लोगों के लिए सहानुभूति रखनी चाहिए जो उस सिस्टम का शिकार हैं।"

“हिंदुओं को क्यों गाली दे रहे हैं?”

अख्तर ने आगे कहा, “मैंने उनके भाषण का वीडियो देखा और हैरान रह गया। वो किस तरह की बातें कर रहे थे? अगर आप भारत के खिलाफ बोलना चाहते हैं, तो कीजिए – लेकिन हिंदुओं को क्यों टारगेट कर रहे हैं? क्या आपको यह नहीं पता कि आपके ही देश में हिंदू भी रहते हैं? क्या यह आपके लिए शर्म की बात नहीं कि आप अपने ही नागरिकों का सम्मान नहीं कर पा रहे हैं?”

पाकिस्तान के वीज़ा पर कई अरब देशों ने लगाया प्रतिबंध

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "पाकिस्तान की मिसाइल का नाम अब्दाली है – वही अब्दाली जिसने मुसलमानों पर ही हमले किए थे। ऐसे व्यक्ति को आप हीरो मानते हैं? आपकी धरती पर जो महान लोग पैदा हुए, आप उन्हें भूलकर एक लुटेरे को सम्मान दे रहे हैं। यही कारण है कि अब कई अरब देशों ने पाकिस्तानियों को वीज़ा देना तक बंद कर दिया है। जैसे दिल्ली की सड़क पर कोई यह कहे कि वो शाहरुख खान को जानता है, लेकिन शाहरुख को उसका नाम तक न पता हो – यही पाकिस्तान की स्थिति है।"

पाक सेना करती है अपने सैनिकों का भी अपमान

अख्तर ने एक और वाकया साझा करते हुए बताया कि पाकिस्तानी सेना अपने ही शहीद सैनिकों का सम्मान नहीं करती। उन्होंने कहा, “जब हमारे जवान शहीद होते हैं, तो हम उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। लेकिन कारगिल युद्ध के दौरान जब पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, तो उनकी लाशें तक लेने पाकिस्तान नहीं आया। भारतीय सेना ने उन्हें सम्मानजनक अंतिम संस्कार दिया। हमारे एक शीर्ष अधिकारी ने उनके सैनिकों की तस्वीरों का एल्बम बनवाकर पाकिस्तान को सौंपा, लेकिन उन्होंने लेने से इनकार कर दिया। बाद में उन्होंने उसे अनौपचारिक रूप से स्वीकार किया।”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं