न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रेड 2: वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के नजदीक पहुँची अजय देवगन की फिल्म

अजय देवगन स्टारर फिल्म रेड 2 को रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं और इसने आते ही न केवल घरेलू बॉक्स ऑफिस बल्कि दुनियाभर के मार्केट में अपना कब्जा जमा लिया है। यह फिल्म बड़े पर्दे पर एक और इतिहास रचने के लिए तैयार है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 16 May 2025 10:19:33

रेड 2: वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के नजदीक पहुँची अजय देवगन की फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर रेड 2 का सफलता का क्रम जारी है। इसी महीने की 1 तारीख को द भूतनी, रेट्रो और हिट द थर्ड केस जैसी फिल्मों के साथ सिनेमाघरों में उतरी रेड 2 ने दूसरी फिल्मों को पीछे धकलते हुए स्वयं को बॉक्स ऑफिस का बादशाह साबित कर दिया है। विभिन्न प्रकार की आलोचनाओं का सामना करने के बावजूद अजय देवगन की इस फिल्म ने दर्शकों को अपने साथ जोड़ने में सफलता प्राप्त कर ली है और अब यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ के आंकड़े को छूने की तैयारी में है। वहीं वैश्विक स्तर पर इस फिल्म ने 185 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है।

रेड 2 साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म रेड का सीक्वल है। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये के पार कारोबार किया था, वहीं दुनियाभर में बिजनेस 153 करोड़ रुपये के करीब था। फिल्म की इतनी जोरदार सफलता के बाद मेकर्स सात साल बाद इसका सीक्वल लेकर आए जिसने पहली वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

रेड 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

रेड 2 ने 10 दिन के अंदर ही 100 करोड़ रुपये के पार कमा लिया था और अब यह आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बात करें वर्ल्डवाइड की तो रेड 2 अब 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने के करीब है। इस फिल्म ने अभी तक 185 करोड़ रुपये के करीब कमा डाला है।

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, 14 मई तक अजय देवगन स्टारर फिल्म ने 179.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और 15 मई को भारत में कलेक्शन 3.07 करोड़ रुपये था। इस लिहाज से माना जा सकता है कि 15 दिनों तक कारोबार 185 करोड़ के आसपास पहुंच जाएगा। बाकी आधिकारिक आंकड़े आने अभी बाकी हैं।

क्या है फिल्म की कहानी?

रेड 2 की कहानी अमय पटनायक के एक सफेदपोश नेता के काले-चिट्ठे खोलने से होती है। इस बार इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक का पाला दादाभाई (रितेश देशमुख) से पड़ा है जो अच्छाई पर मुखौटा लेकर काले धंधे कर रहा है। अमय को उसके खिलाफ टिप मिलती है और वह जांच में जुट जाता है। फिल्म में इलियाना डिक्रूज को वाणी कपूर ने रिप्लेस किया है। फिल्म में सौरभ शुक्ला, सुप्रिया पाठक, रजत कपूर और अमित सियाल जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज