न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत का बड़ा कदम, रक्षा बजट में 50,000 करोड़ की बढ़ोतरी की तैयारी

ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर विश्वभर में अपनी सैन्य क्षमता का लोहा मनवाने के बाद भारत सरकार अब रक्षा तैयारियों को अगले स्तर पर ले जाने की योजना में जुट गई है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार 50,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि रक्षा बजट में जोड़ने का प्रस्ताव तैयार कर रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 16 May 2025 10:31:15

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत का बड़ा कदम, रक्षा बजट में 50,000 करोड़ की बढ़ोतरी की तैयारी

नई दिल्ली। पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक जैसे ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारत अब अपनी रक्षा तैयारियों को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। केंद्र सरकार जल्द ही रक्षा बजट में 50,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जोड़ने की योजना पर काम कर रही है। इस पहल का मकसद देश की सैन्य क्षमताओं को अत्याधुनिक तकनीक, हथियारों और रणनीतिक प्रणालियों से लैस करना है ताकि भविष्य में किसी भी खतरे का सटीक और प्रभावी जवाब दिया जा सके।

यह प्रस्ताव संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में प्रस्तुत किया जा सकता है। इस फंड के जरिए सशस्त्र बलों की तत्काल और दीर्घकालिक आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रयास होगा, जिसमें विशेष रूप से सीमा सुरक्षा, साइबर युद्ध, और अंतरिक्ष निगरानी से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।

गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2024–25 के केंद्रीय बजट में पहले ही 6.81 लाख करोड़ रुपये रक्षा क्षेत्र के लिए आवंटित किए जा चुके हैं — जो अब तक का सर्वाधिक है। यह बजट 2014–15 में रहे 2.29 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले लगभग तीन गुना है और यह केंद्र के कुल बजट का करीब 13.45% है। एनडीए सरकार के एक दशक के कार्यकाल में यह वृद्धि देश की सैन्य सुदृढ़ता को प्राथमिकता दिए जाने का स्पष्ट संकेत है।

ऑपरेशन सिंदूर: आत्मनिर्भर भारत की सैन्य शक्ति का प्रदर्शन

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने बिना सीमा लांघे पाकिस्तान के भीतर 9 आतंकी ठिकानों को सटीक निशाना बनाकर ध्वस्त कर दिया। इस पूरे अभियान में 'मेड इन इंडिया' हथियारों और रक्षा प्रणालियों की प्रभावशीलता ने निर्णायक भूमिका निभाई। रूसी S-400, इजरायली बराक-8, और स्वदेशी आकाश मिसाइल सिस्टम के साथ-साथ पेचोरा, ओसा-AK और एलएलएडी गन सिस्टम जैसे हथियारों की तैनाती ने पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल हमलों को पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई को एक जनसभा में कहा, “ऑपरेशन सिंदूर ने यह सिद्ध कर दिया कि मेड इन इंडिया हथियार अब सिर्फ विकल्प नहीं, बल्कि विश्वसनीयता का प्रतीक बन चुके हैं। आने वाला समय भारत के आत्मनिर्भर रक्षा तंत्र का युग होगा।”

यह प्रस्तावित बजट वृद्धि न केवल भारत की सैन्य क्षमताओं को आधुनिक बनाएगी, बल्कि घरेलू रक्षा उद्योग को भी नई उड़ान देगी, जिससे भारत वैश्विक हथियार बाजार में एक मजबूत निर्यातक के रूप में उभरेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका