न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना: महाराष्ट्र में 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 31,855 नए केस; मुंबई में 5185 मरीज

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश के 10 सर्वाधिक प्रभावित जिलों में 9 महाराष्ट्र के हैं और 1 जिला कर्नाटक है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Mar 2021 10:28:33

कोरोना: महाराष्ट्र में 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 31,855 नए केस; मुंबई में 5185 मरीज

देश में कोरोना संकट एक बार फिर गहराता जा रहा है। बुधवार को महाराष्ट्र में 31 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश के 10 सर्वाधिक प्रभावित जिलों में 9 महाराष्ट्र के हैं और 1 जिला कर्नाटक है। महाराष्ट्र में आज 31,855 कोरोना मरीज मिले। आज मिले मरीजों के बाद राज्य में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 25 लाख 64 हजार 881 हो गई है। जबकि 22 लाख 62 हजार 593 लोग इलाज पाकर स्वस्थ हुए हैं। वायरस संक्रमण के चलते 53,684 लोग मौत के शिकार हुए हैं। राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 2 लाख 47 हजार 299 है।

मुंबई में 5185 नए मरीज

कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित शहरों में एक मुंबई में बुधवार को रिकॉर्ड 5,185 मामले सामने आए हैं। शहर में एक्टिव मामलों की संख्या 30 हजार को पार कर गई है। मुंबई में वायरस संक्रमण के चलते मरने वालों की संख्या 11,606 हो गई है।

पुणे में बदतर हुए हालात

देश के सर्वाधिक प्रभावित जिलों में पुणे सबसे ऊपर है। यहां वायरस संक्रमण की स्थिति बिगड़ती जा रही है, लेकिन जिला प्रशासन ने लॉकडाउन की आशंकाओं से इनकार किया है। प्रशासन कोरोना वायरस की गाइडलाइन का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों पर कड़ी कार्रवाई कर रहा है। इसके साथ ही शहर में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। स्कूल, कॉलेज और प्राइवेट कोचिंग क्लासेस बंद हैं। निजी कार्यालयों को 50% क्षमता के साथ संचालन जारी रखने की अनुमति दी गई है।

मास्क सबसे अच्छा और प्रभावी टीका

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि महाराष्ट्र और पंजाब की स्थिति गंभीर चिंता का विषय है। संक्रमण के लिहाज से शीर्ष पांच जिलों में पुणे, नागपुर, मुम्बई, ठाणे और नासिक शामिल हैं। पंजाब चिंता का विषय इसलिए है, क्योंकि नये मामलों की संख्या उसकी जनसंख्या की तुलना में गैर आनुपातिक है। भूषण ने कहा कि अन्य राज्य भी है, जो चिंता के कारण हैं और वे गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु एवं चंडीगढ़ (केंद्रशासित प्रदेश) हैं, जहां कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़े हैं।

होली समारोहों पर प्रतिबंध

पुणे के जिला प्रशासन ने बुधवार को कहा कि संक्रमण के प्रतिदिन सामने आ रहे मामलों को देखते हुए सार्वजनिक और निजी स्थल पर होली समारोहों पर प्रतिबंध रहेगा। जिला कलेक्टर राजेश देशमुख ने एक आदेश में कहा कि होटल, रिजॉर्ट और ग्रामीण इलाकों जैसे सार्वजनिक स्थान और आवासीय परिसरों में होली समारोहों पर पाबंदी लगाई गई है। पुणे नगर निकाय ने भी रिजॉर्ट, होटल और खुले स्थानों व आवासीय परिसरों में समारोहों पर प्रतिबंध लगाया है। इसके साथ ही हरियाणा सरकार ने भी होली मनाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत