न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकुंभ भगदड़ : 20 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल, CM योगी की अपील- संयम बरतें

प्रयागराज के संगम तट पर मंगलवार-बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे एक दर्दनाक भगदड़ मच गई। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए हैं

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Wed, 29 Jan 2025 12:47:09

महाकुंभ भगदड़ : 20 लोगों की मौत,  50 से ज्यादा घायल, CM योगी की अपील- संयम बरतें

प्रयागराज के संगम तट पर मंगलवार-बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे एक दर्दनाक भगदड़ मच गई। इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धालुओं से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए संगम पर ही न जाएं, क्योंकि गंगा हर जगह पवित्र है और वे जहां हैं, वहीं स्नान करें। वहीं, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस घटना के लिए वीआईपी कल्चर और सरकार की बदइंतजामी को जिम्मेदार ठहराया। उनका आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण भगदड़ मचने की घटना सामने आई।

भगदड़ की प्रमुख वजहें:

अमृत स्नान के चलते पांटून पुलों का बंद होना: अमृत स्नान के कारण संगम तट पर मौजूद अधिकांश पांटून पुल बंद थे, जिससे करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु संगम पर पहुंचने लगे। इस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेड्स लगाए गए थे, लेकिन कुछ लोग बैरिकेड्स में फंस गए, जिसके बाद भगदड़ की अफवाह फैल गई।

एंट्री और एग्जिट के रास्तों का एक ही होना: संगम नोज पर एंट्री और एग्जिट के रास्ते अलग-अलग नहीं थे। श्रद्धालु जहां से आ रहे थे, उसी रास्ते से लौट रहे थे। इस व्यवस्था के कारण भगदड़ के दौरान लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरते गए और उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

हादसे के बाद 70 से ज्यादा एम्बुलेंस संगम तट पर पहुंचीं। इनसे घायलों और मृतकों को अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद संगम तट पर NSG कमांडो ने मोर्चा संभाल लिया। संगम नोज इलाके में आम लोगों की एंट्री बंद कर दी गई। भीड़ और न बढ़े, इसलिए प्रयागराज से सटे जिलों में श्रद्धालुओं को रोक दिया गया है। वहां प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है।

भगदड़ पर पीएम मोदी का पहला बयान

भगदड़ पर पीएम नरेंद्र मोदी ने पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है। इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से बातचीत की है और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं।

योगी सरकार इस्तीफा दे- आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी ने भगदड़ पर प्रतिक्रिया दी। आप के सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा गया- यह बहुत गंभीर मामला है। UP सरकार ने महाकुंभ में पूरे देश और लाखों लोगों को आमंत्रित किया। लेकिन, राज्य के मुख्यमंत्री, जिन्हें व्यवस्थाओं की देखरेख करनी चाहिए थी, वे यूपी छोड़कर भाग गये और दिल्ली में राजनीतिक रैलियां करने लग गए। यह बहुत बड़ी भूल है। BJP सरकार ने धार्मिक आयोजनों को राजनीतिक बना दिया है। वहां VIP और अरबपतियों की चाटुकारिता की जाती है, यह आम श्रद्धालुओं के साथ अन्याय है। वहाँ जो स्थिति बनी, उसके लिए योगी आदित्यनाथ और प्रशासन पूरी तरह जिम्मेदार हैं, उन्हें इसके लिए इस्तीफा दे देना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल