न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वाराणसी: रामनवमी पर मुस्लिम महिलाओं ने की भगवान राम की आरती, दिया एकता का संदेश

वाराणसी में रामनवमी पर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, मुस्लिम समुदाय ने आरती उतारी और भाईचारे का संदेश देते हुए पर्व में भागीदारी निभाई।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Sun, 06 Apr 2025 11:08:52

 वाराणसी: रामनवमी पर मुस्लिम महिलाओं ने की भगवान राम की आरती, दिया एकता का संदेश

वाराणसी में रामनवमी का पर्व पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर एक अनोखा दृश्य तब देखने को मिला जब हिंदू समाज के साथ मुस्लिम समुदाय के लोग भी उत्सव में शामिल होते नजर आए। सिर्फ मौजूदगी तक ही सीमित नहीं, बल्कि मुस्लिम भाई-बहनों ने सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं और भगवान श्रीराम की महाआरती में भाग लेकर आरती भी उतारी। लमही क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों की भागीदारी ने सांप्रदायिक एकता और भाईचारे का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसने सभी को भावविभोर कर दिया।

वाराणसी में रामनवमी के अवसर पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में गंगा-जमुनी तहज़ीब की सुंदर मिसाल देखने को मिली। जहां हिंदू समाज के साथ-साथ बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं और पुरुष भी उत्सव में सहभागी बने। इस आयोजन में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता की महाआरती उतारी और भजन-कीर्तन में भाग लिया। इस मौके पर डॉ. नजमा ने बताया कि यह परंपरा पिछले 13 वर्षों से निभाई जा रही है। उन्होंने कहा, “भगवान राम का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। हम हर साल पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ इस पर्व में शामिल होते हैं। रामनवमी के माध्यम से हम समाज में प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देना चाहते हैं।”

वक्फ संशोधन कानून पर नहीं है कोई आपत्ति

देश की मौजूदा परिस्थितियों को लेकर चर्चा करते हुए शहाबुद्दीन ने वक्फ संशोधन कानून पर अपनी राय स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि इस कानून को लेकर किसी भी प्रकार की आपत्ति नहीं है। हर ज़मीन का स्पष्ट दस्तावेज़ और मालिकाना हक़ प्रमाणित होना चाहिए। संसद में पारित यह कानून लोकतांत्रिक प्रक्रिया और बहुमत के आधार पर बना है, इसलिए इसमें कोई विवाद नहीं होना चाहिए। वहीं, डॉ. नाजनीन ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “वक्फ कानून को लेकर राजनीतिक दृष्टिकोण से चर्चाएं जरूर हो रही हैं, लेकिन हमारी ओर से इस पर कोई आपत्ति नहीं है। कानून व्यवस्था को लेकर सरकार के निर्णयों का सम्मान होना चाहिए।”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप