न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'बाहर से किसी ने फेंकी आग', महाकुंभ अग्निकांड को लेकर गीता प्रेस के ट्रस्टी का बड़ा दावा

गीता प्रेस के ट्रस्टी ने दावा किया है कि बाहरी तरफ से अग्नि की कोई चीज फेंकी गई थी, जिससे शिविर में आग लगी।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Mon, 20 Jan 2025 12:18:48

'बाहर से किसी ने फेंकी आग', महाकुंभ अग्निकांड को लेकर गीता प्रेस के ट्रस्टी का बड़ा दावा

प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में रविवार को भीषण आग लग गई, जो सेक्टर-19 में स्थित अखिल भारतीय धर्म संघ गीता प्रेस गोरखपुर के कैंप में शुरू हुई और देखते ही देखते चारों ओर फैल गई। हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग ने कई टेंटों और उनके भीतर रखा सामान जला दिया। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन गीता प्रेस के ट्रस्टी ने दावा किया है कि बाहरी तरफ से अग्नि की कोई चीज फेंकी गई थी, जिससे शिविर में आग लगी।

गीता प्रेस के ट्रस्टी कृष्ण कुमार खेमकर ने बताया, 'यह शिविर अखिल भारतीय धर्म संघ और गीता प्रेस द्वारा संयुक्त रूप से लगाया गया था, जिसमें लगभग 180 कैंप लगे हुए थे। हम ने अत्यधिक सावधानी बरती थी और सभी को आग से संबंधित किसी भी काम से मना किया था।' उन्होंने आगे कहा, 'जहां हमने बाउंड्री लगाई थी, पश्चिमी दिशा में, वहां गंगा स्नान करने वाले लोग थे। उसी दिशा से अग्नि की कोई चीज हमारी तरफ आई और धीरे-धीरे चिंगारी ने बड़े पैमाने पर आग पकड़ ली, जिससे हमारे सारे कैंप जल गए। भगवान की कृपा से कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन करोड़ों का सामान खत्म हो गया।'

सिलेंडर फटने से फैली आग

सिलेंडर फटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारी रसोई टिन शेड की थी। हमने पूरी सावधानी बरती। दरअसल शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पहले एक सिलेंडर में आग लगी और इसके बाद यह फैल गई। आग के विकराल रूप लेने के बाद अलग-अलग टेंट में रखे सिलेंडर में एक के बाद एक कई ब्लास्ट हुए। लगभग आठ से नौ सिलेंडर में ब्लास्ट की जानकारी सामने आई है। हालांकि, फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

करीब 250 टेंट के जलने का दावा

महाकुंभ मेला क्षेत्र में मौजूद एक चश्मदीद ने दावा किया कि 250 के आसपास टेंट आग से जलकर खाक हो गए। आग की लपटें काफी ऊंची थी। काफी बड़े क्षेत्र में आग लगी थी। आग से करीब 250 टेंट जलकर खाक हो गए। एनडीआरएफ के डीआईजी एमके शर्मा ने कहा कि यहां मौजूद सभी टीमों ने मिलकर काम किया और आग पर काबू पा लिया गया। एनडीआरएफ की चार टीमें यहां तैनात हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल