न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकुंभ: पांचवें दिन 29 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया अमृत स्नान, रवि किशन ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

शुक्रवार को महाकुंभ के पांचवें दिन 29 लाख 10 हजार से ज्यादा लोगों ने त्रिवेणी संगम में अमृत स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक कुल 7 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sat, 18 Jan 2025 8:59:29

 महाकुंभ: पांचवें दिन 29 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया अमृत स्नान, रवि किशन ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

प्रयागराज में जारी महाकुंभ में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को महाकुंभ के पांचवें दिन 29 लाख 10 हजार से ज्यादा लोगों ने त्रिवेणी संगम में अमृत स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक कुल 7 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। शुक्रवार को अकेले 10 लाख कल्पवासियों ने अमृत स्नान में भाग लिया, जबकि 19 लाख 10 हजार तीर्थयात्रियों ने गंगा में स्नान किया। शाम 6 बजे तक स्नान करने वालों का आंकड़ा प्रशासन ने 29 लाख के पार बताया।

mahakumbh 2025,fifth day holy dip,29 lakh devotees,ravi kishan sangam,mahakumbh spiritual dip,amrit snan,mahakumbh pilgrimage,holy dip news,ravi kishan faith plunge,holy dip sangam

रवि किशन ने त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी

गोरखपुर से सांसद और बॉलीवुड अभिनेता रवि किशन ने शुक्रवार को त्रिवेणी संगम में स्नान किया। उन्होंने इसे अद्भुत अनुभव बताते हुए कहा कि 144 वर्षों बाद हो रहे इस भव्य महाकुंभ को दिव्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यापक विकास कार्य कराए हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा,'“सात करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान पर सवाल उठाने वाले सनातन धर्म और श्रद्धालुओं का अपमान कर रहे हैं। यहां आ रहे लाखों लोगों की मौजूदगी प्रत्यक्ष प्रमाण है।'

सीएम योगी का सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए उच्च स्तरीय सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के आवास, शौचालय, सफाई, पेयजल, प्रकाश और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि हर स्तर पर व्यवस्था चाक-चौबंद होनी चाहिए।

बता दे , महाकुंभ का पहला अमृत स्नान 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर हुआ था। उस दिन भारी भीड़ उमड़ी थी, और शाम तक करीब 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई। बता दें कि महाकुंभ का यह आयोजन 26 फरवरी तक जारी रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप