न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Mahakumbh 2025: रद्द हुआ महाकुंभ का दूसरा अमृत स्रान

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ की घटना के बाद अखाड़ा परिषद ने बड़ा फैसला लिया है। परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने घोषणा की है कि मौनी अमावस्या के दिन होने वाला अमृत स्नान पूरी तरह रद्द कर दिया गया है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Wed, 29 Jan 2025 8:17:34

Mahakumbh 2025: रद्द हुआ महाकुंभ का दूसरा अमृत स्रान

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ की घटना के बाद अखाड़ा परिषद ने बड़ा फैसला लिया है। परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने घोषणा की है कि मौनी अमावस्या के दिन होने वाला अमृत स्नान पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। रवींद्र पुरी ने बताया कि आज हुई भगदड़ के कारण सभी अखाड़ों ने अमृत स्नान न करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, अखाड़ों ने अपने जुलूस भी वापस शिविरों में बुला लिए हैं। इस फैसले की जानकारी उन्होंने एबीपी न्यूज के साथ विशेष बातचीत में साझा की। उन्होंने कहा, "आज का दिन एक बड़ा महापर्व था, लेकिन दुर्भाग्यवश, हम स्नान नहीं कर पाए। यह पर्व 140 साल बाद आया था, लेकिन परिस्थितियों के कारण हमें यह कठिन निर्णय लेना पड़ा।"

अब बसंत पंचमी की तैयारी

रवींद्र पुरी ने कहा कि हमने पूरे विश्व में अपील की थी कि सभी आएं और इस महाकुंभ के साक्षी बने। सभी ने हमारी अपील मानी थी। यह पूछे जाने पर कि क्या अखाड़ों ने यह फैसला खुद लिया है या प्रशासन के कहने पर, रवींद्र पुरी ने कहा कि हम जनहित में कार्य करते हैं। हम सबकी सुरक्षा के लिए कार्य करते हैं। रवींद्र पुरी ने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि अगला जो स्नान हो वह दिव्य और भव्य हो। अब हम बसंत पंचमी के दिन अमृत स्नान की तैयारी करेंगे।

आज का जो स्नान है ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हमें टाल देना पड़ेगा और अगला स्नान जो हमारा बसंत पंचमी का आने वाला है, उसी में हिस्सा ले सकेंगे। आज के लिए हमारी पूरी तैयारी थी लेकिन हमारा आज का स्नान। किस्मत को मंजूर नहीं था। मैं सबसे अपील करता हूं कि आप प्रयागराज में जहां हैं वहीं रहें। आज का दिन हमारे लिए बहुत ही कष्ट और दुख का है।

सीएम योगी का पहला बयान

महाकुंभ के दौरान हुई भगदड़ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा है। सीएम ने यह भी आग्रह किया कि श्रद्धालु मां गंगा के जिस घाट के नजदीक हैं, वहीं पर स्नान करें और संगम नोज की ओर जाने की कोशिश न करें।

मुख्यमंत्री ने बताया कि स्नान के लिए प्रशासन ने कई घाट बनाए हैं, जहां भक्त सुरक्षित तरीके से स्नान कर सकते हैं। उन्होंने प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। साथ ही, उन्होंने किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने का संदेश दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात