न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रामलला के 'सूर्य तिलक' को लेकर बोले CM योगी, 'सनातन राष्ट्र' के हृदय का 'अमर दीप'

रामनवमी के पावन अवसर पर अयोध्या में श्री रामलला के ललाट पर हुआ सूर्य तिलक सनातन राष्ट्र की आस्था का प्रतीक बना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दिव्य क्षण को भारत की संस्कृति और आत्मगौरव की अभिव्यक्ति बताया। सूर्य तिलक के दृश्य ने पूरे देश को श्रद्धा और गौरव से अभिभूत कर दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 06 Apr 2025 4:18:56

रामलला के 'सूर्य तिलक' को लेकर बोले CM योगी, 'सनातन राष्ट्र' के हृदय का 'अमर दीप'

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी के पावन अवसर पर अयोध्या में श्री राम लला के ललाट पर सूर्य तिलक के दृश्य को सनातन राष्ट्र की आस्था का प्रतीक बताया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस खास पल को लेकर एक भावुक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने इसे भारत की संस्कृति और परंपराओं की दिव्यता की अभिव्यक्ति करार दिया।

सीएम योगी ने अपनी पोस्ट में लिखा, "सकल सौभाग्यप्रद सर्वतोभद्र-निधि, सर्व, सर्वेश, सर्वाभिरामं। शर्व-हृदि-कंज-मकरंद-मधुकर रुचिर-रूप, भूपालमणि नौमि रामं॥ सूर्यकुलभूषण प्रभु श्री रामलला के भव्य भाल पर अंकित यह स्वर्णिम 'सूर्य तिलक' सनातन राष्ट्र के हृदय में आस्था का अमर दीप प्रज्वलित कर रहा है।"

उन्होंने आगे कहा कि यह सूर्य तिलक पूरे भारत को आत्मगौरव के प्रकाश से आलोकित कर रहा है और यह हमारी संस्कृति की पवित्रता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह दिव्य क्षण 'विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत' के हर संकल्प को अपनी आभा से प्रकाशित करेगा। पोस्ट के अंत में उन्होंने "जय जय श्री राम!" लिखकर अपनी भक्ति और उत्साह को व्यक्त किया।

बता दें कि रामनवमी के अवसर पर अभिजीत मुहूर्त पर श्री राम लला के ललाट पर सूर्य तिलक हुआ। करीब चार मिनट तक यह दुर्लभ संयोग रहा। दुनिया इस अभूतपूर्व पल की साक्षी बनी।

सूर्य तिलक के साथ ही मंदिर में आरती की गई। इससे पहले कुछ देर के लिए मंदिर के पट बंद किए गए। गर्भग्रह की लाइट बंद कर दी गई, ताकि सूर्य तिलक स्पष्ट नजर आए।

सूर्य तिलक को लेकर शनिवार को आखिरी ट्रायल किया गया था। आठ मिनट तक चले इस ट्रायल के दौरान इसरो के साथ-साथ आईआईटी रुड़की और आईआईटी चेन्नई के एक्सपर्ट भी मौजूद रहे थे। रामनवमी पर दूसरी बार रामलला के ललाट पर सूर्य तिलक किया गया है। इसका सीधा प्रसारण देश-दुनिया के लोगों ने देखा।

रामनवमी के अवसर पर बीते साल भी रामलला का सूर्य तिलक किया गया था। ट्रस्ट ने फैसला लिया है कि अगले बीस साल तक लगातार सूर्य तिलक होता रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल