न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और रोडवेज बस में भिड़ंत, 3 की मौत

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में महाकुंभ से स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और रोडवेज बस के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिससे 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Thu, 30 Jan 2025 3:16:05

महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और रोडवेज बस में भिड़ंत, 3 की मौत

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में महाकुंभ से स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं की कार और रोडवेज बस के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिससे 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। गुरुवार को तड़के मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में यह हादसा हुआ, जब श्रद्धालुओं की कार प्रयागराज से वापस लौट रही थी। इस टक्कर में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने जानकारी दी कि हादसे में मारे गए लोग महराजगंज जिले के धनहानायक गांव के संजय सिंह (45), उनकी पत्नी विद्यावती (43), महेश तिवारी (52), उनकी पत्नी किरण देवी (47), गोरखपुर जिले के खोरावर गांव के बिंदु सिंह (40), और झगहा गांव की विमला देवी (50) थे। ये सभी श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान करने के बाद कार से अपने घर लौट रहे थे।

भिड़ंत में कार के परखच्चे उड़ गए

एसपी ने बताया कि उनकी कार जौनपुर-रायबरेली हाइवे पर सतहरिया पुलिस चौकी के पास पहुंची, तभी सामने से तेज गति से आ रही एक रोडवेज बस से उसकी टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना में संजय सिंह, बिंदु सिंह और विमला देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

बस पर कोई भी यात्री सवार नहीं था

एसपी ने बताया कि घटना में महेश तिवारी, विद्यावती सिंह तथा किरन देवी तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। इन सभी को सतहरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत देख डॉक्टर ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी गंगा सागर मिश्र ने बताया कि हादसे के बाद बस ड्राइवर फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। बस पर कोई भी यात्री सवार नहीं था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल